• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

राम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना

NBTV24 by NBTV24
April 14, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
राम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान, वरना करना पड़ेगा परेशानी का सामना
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

अयोध्या : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस दिन को बेहद धूमधाम से भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल की राम नवमी बेहद खास है, क्योंकि सदियों के इंतजार के बाद इस वर्ष रामलला अपने जन्मस्थली पर विराजमान है।

दरअसल, इसी साल अयोध्या के विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, ऐसे में अयोध्या में राम नवमी की तैयारी काफी जोरों से चल रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है, कि इस बार लाखों लोग राम नवमी के दिन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुचेंगे।

अगर आप भी ऐसा कुछ प्लान कर रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। अगर आप अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

समय का रखें ध्यान

भले ही राम नवमी के दिन पूरे 24 घंटे लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे, लेकिन फिर भी आप समय का ध्यान अवश्य रखें। दरअसल, इस दिन तकरीबन 10 लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है, ऐसे में सुबह-सवेरे ही रामलला के दर्शन करने की कोशिश करें, ताकि आपको ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।

पार्किंग को लेकर हो सकती है परेशानी

इस दिन ज्यादा भीड़ होने की आशंका की वजह से प्रशासन ने भले ही पहले से अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था कर ली है, लेकिन फिर भी अगर आप इस झंझट में नहींं फंसना चाहते तो अयोध्या के लोकल ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें। वहां आपको सरकारी बसें और ई रिक्शा आसानी से मिल जाएंगे।

फोन और पर्स को होटल या गाड़ी में रखें

मंदिर परिसर में किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक सामान ले जाना मना है। ऐसे में अपने फोन, कैमरे यहां तक की पर्स को भी गाड़ी या होटल में रख कर जाएं। इससे आपका काफी समय बच जाएगा। वरना आपको सभी सामान लॉकर में रखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आप पैसे जेब में रखकर मंदिर में जा सकते हैं।

प्रसाद ले जाने की जरूरत नहीं

आपको मंदिर परिसर में प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी, क्योंकि यहां प्रसाद चढ़ाने की मनाही है। यहां बिना चढ़ाए ही आपको प्रसाद आसानी से मिल जाएगा।

Tags: Hindi newsIndiaShri Krishna has been the center of our faith for agesToday latest newsToday newsनई दिल्लीराम नवमी पर जा रहे हैं अयोध्या तो रखें इन बातों का ध्यान
Previous Post

नरेंद्र मोदी की 24 गारंटियां, कांग्रेस के 10 न्याय, इन मुद्दों पर लड़ी जाएगी लोकसभा की जंग…

Next Post

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, जानिए और क्या-क्या खास

Related Posts

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

June 10, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

May 19, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
Next Post
भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, जानिए और क्या-क्या खास

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, जानिए और क्या-क्या खास

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…

June 10, 2026
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से अब ऐसे मिलेगा छुटकारा चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए…
सामान्य

by NBTV24
June 10, 2026
0

नई दिल्ली:– सेहत के साथ स्किन की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। लेकिन धूल, मिट्टी, पसीना और बढ़ते प्रदूषण...

Read more
NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

प्रदेश में मानसून की दस्तक करीब, कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी…

June 10, 2026
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजनाओं के तहत इन क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान…

वेदांता पावर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित की ये स्पर्धाएं

June 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com