• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

झटपट संवारने हैं बाल तो अपनाएं ये हेयर स्टाइल, मिनटों में हो जाएगी तैयार

NBTV24 by NBTV24
April 6, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
झटपट संवारने हैं बाल तो अपनाएं ये हेयर स्टाइल, मिनटों में हो जाएगी तैयार
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : बालों की साफ-सफाई और हेयर स्टाइलिंग भी मेहनत भरा काम है, लेकिन कम समय में बालों को संवारने के भी फॉर्मूले हैं। आप ऑफिस जाने में लेट हो गई हैं, पति बाहर खड़े आपका इंतजार कर रहे हैं। आपके पास इतना समय नहीं है कि आप अपने बाल अच्छी तरह बना सकें। ऐसे में कम समय में जल्दी से एक आकर्षक और प्यारा हेयर लुक पाना आसान नहीं है। आप किसी भी आउटफिट में सुंदर दिख सकती हैं, लेकिन इसके लिए एक परफेक्ट हेयर स्टाइल का होना जरूरी है। इसलिए इस भागमभाग भरी जिंदगी में आपको कुछ ऐसे भी ट्रेंडी हेयर स्टाइल पता होने चाहिए, जो झटपट बन जाते हैं और आपके लुक को भी आकर्षक बना देते हैं।

सबसे आसान बन

यह साधारण, मगर बेहद आकर्षक हेयर स्टाइल है, साथ ही यह हर किसी पर फबता है। इसके लिए सबसे पहले बालों को एक बार में ही एकत्र कर लें, फिर रबर बैंड की मदद से उनको रोल करके सेट कर लें और साइड से दो लट निकाल लें, जो सुंदर दिखती हैं। आप चाहें तो इस स्टाइल में हेयर एक्सेसरीज को भी अपने अनुरूप स्टाइलिश तरीके से इस्तेमाल में ला सकती हैं।

हैवी वेव कर्ल

यह सबसे आसान कर्ल हेयर स्टाइल है और हर आउटफिट के साथ आकर्षक लगता है। इसके लिए अपने बालों पर पहले अच्छी तरह कंघी करें। उसके बाद बालों के छोटे-छोटे पार्ट लेकर कर्लिंग मशीन से उनको कर्ल कर लें और बालों को स्प्रे द्वारा सेट कर लें।

ब्लो ड्राई है एवरग्रीन

ब्लो ड्राई हेयर स्टाइल हमेशा ही ट्रेंड में रहता है, क्योंकि यह झटपट बन जाता है। आप चाहें तो पार्टी में जाने के लिए भी इसे आजमा सकती हैं, क्योंकि यह लुक को आकर्षक बना सकता है।

ओपन हेयर बन

खुले बालों में भी बन काफी अच्छा लगता है और बहुत जल्दी तैयार हो जाने वाला हेयर स्टाइल है। इसके लिए आपको बालों को आगे से लूज करते हुए ऐसे लाना है कि बन लटकने लगे।

फ्रेंच चोटी

अगर आपने अपने बालों को दो-तीन दिन से धोया नहीं है और वे चिपचिपे हो गए हैं तो आप यह हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। यह काफी परंपरागत हेयर स्टाइल है और खूब पसंद भी किया जाता है। आप इसे आकर्षक लुक देने के लिए फिशटेल लुक भी दे सकती हैं, जो काफी अच्छा दिखता है।

लट और गजरा

यह भी सामान्य और आकर्षक हेयर लुक है। इसके लिए आप बालों को पीछे करके रबर से बांध लें, फिर बालों को गूंथकर नीचे भी रबर लगा दें। अब आपको गूंथ को जूड़े की तरह बांध लेना है। यदि आपके बाल पतले हों तो आप गूंथ को ढीला बांधें और जुड़े के एक कोने में फूल लगा दें। यह ट्रेडिशनल आउटफिट पर ज्यादा अच्छा लगेगा।

फ्रंट ब्रेड

पहले आप बालों को बीच से इकट्ठा कर लें, फिर उनके छोटे-छोटे हिस्से लेकर उनको ब्रेड कर लें और पिन की सहायता से सेट कर लें। इस शानदार हेयर स्टाइल को आप पांच मिनट में बना सकती हैं। यह बेहद सिंपल, मगर काफी आकर्षक लुक देगा।

दिखने चाहिए अच्छे

ब्यूटी एक्सपर्ट शैवी बताती हैं,अगर बाल बनाने के लिए आपके पास बिल्कुल भी समय नहीं है तो आप अपने बालों को खुला भी छोड़ सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उन को नुकसान न हो। बालों को खोलने के भी कई तरीके होते हैं, जैसे कि बीच की मांग निकालकर, पूरे बालों को एक साइड करके या फिर किसी हेयर बैंड या क्लिप की सहायता से खोलकर रखना। लेकिन आप ध्यान रखें कि बाल बिखरे हुए न दिख रहे हों। आप उनके बिखराव को रोकने के लिए हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। जल्दी में सबसे अच्छा हेयर स्टाइल खुले बालों का ही रहता है, जो कि शॉर्ट हेयर और लॉन्ग हेयर, दोनों पर ही अच्छा लगता है।

Tags: Hindi newsIf you want to groom your hair quickly then adopt this hairstyleIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

ATM से पैसे निकालते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, ग्राहक के उड़ गए 21 हजार रुपये…

Next Post

सोने ने बनाया नया इतिहास, पहली बार 70 हजार रुपये के पार निकला भाव…

Related Posts

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…
सामान्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…
सामान्य

समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

June 21, 2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…
सामान्य

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…

June 20, 2026
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!
सामान्य

दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
Next Post
सोने ने बनाया नया इतिहास, पहली बार 70 हजार रुपये के पार निकला भाव…

सोने ने बनाया नया इतिहास, पहली बार 70 हजार रुपये के पार निकला भाव…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

by NBTV24
June 21, 2026
0

मध्यप्रदेश:– बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा...

Read more
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com