नई दिल्ली : अधिक वजन या मोटापा की समस्या को स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंताकारक स्थिति मानी जाती है। इससे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने की सलाह देते हैं। अध्ययनकर्ताओं ने बताया, जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें डायबिटीज, हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी क्रोनिक बीमारियों और जानलेवा समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। वजन जितना अधिक होता है घुटने पर उतना अतिरिक्त दबाव बढ़ता है जिससे आर्थराइटिस जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा हो सकता है।
द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार, दुनियाभर में मोटापे से ग्रस्त बच्चों, किशोरों और वयस्कों की कुल संख्या एक बिलियन से अधिक हो गई है।
क्या आप भी बढ़ते वजन की समस्या के शिकार हैं? ये स्थिति न सिर्फ आपमें क्रोनिक बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती है साथ ही कई बीमारियों के विकास का संकेत भी हो सकती है। इसलिए मोटापे या वजन बढ़ने की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना और इसे कंट्रोल करना जरूरी हो जाता है।
मोटापा हो सकती है स्वास्थ्य के लिए समस्याकारक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी मोटापा के शिकार हो रहे हैं। अधिक वजन की स्थिति सभी लोगों के लिए समस्याकारक हो सकती है। मोटापा बढ़ने के लिए आहार-जीवनशैली में गड़बड़ी के अलावा कुछ बीमारियां भी कारक हो सकती हैं। वजन बढ़ने का मुख्य कारण अधिक खाना खाना, विशेषतौर पर ज्यादा कैलोरी से भरपूर आहार का सेवन करना माना जाता है।
जो लोग पहले से ही क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं, उनमें मोटापा बढ़ना बीमारियों के जटिलाता को और भी बढ़ाने वाला हो सकता है। उदाहरण के लिए यदि आप पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित है तो मोटापे की समस्या हार्ट अटैक जैसी घातक स्थितियों का कारक हो सकती है। आइए जानते हैं कि वजन बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं।
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है नुकसानदायक
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल या शारीरिक निष्क्रियता की कमी आपमें कई बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है। दिन में अधिकतर समय बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण मोटापा हो सकता है। सेंडेंटरी लाइफस्टाइल सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ाती है, ये आपमें डायबिटीज, हार्ट की समस्याओं का भी कारक हो सकती है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना व्यायाम करते रहने की सलाह दी जाती है।
ये बीमारियां भी हो सकती हैं वजह
कई बीमारियों के कारण भी आपमें अचानक से वजन बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, थायरॉइड, डायबिटीज जैसी बीमारी के शिकार लोग में भी मोटापे का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा यदि आप अधिक स्ट्रेस लेते हैं, नींद पूरी नहीं होती है तो जीवनशैली की ये गड़बड़ आदतें भी मोटापे का कारण बन सकती हैं। डॉक्टर कहते हैं जिन लोगों के परिवार में पहले से ही कुछ लोग मोटापे या अधिक वजन के शिकार रहे हैं, उनमें खतरा अधिक होता है। ऐसे लोगों को वजन को लेकर और भी सतर्कता बरतना चाहिए।













