कोरबा:- सकल जैन समाज एवं जैन मिलन समिति को राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा भूमि आंबटन एवं किये जाने पर राजस्व मंत्री का आभार एवं अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष जे के जैन ने कहा कि जैन मंदिर परिसर स्थित 3 एकड़ जमीन का आंबटित किये जाने के लिए लगभग 20 वर्षो से समाज के द्वारा प्रयास किया जा रहा था।
राजस्व मंत्री एवं शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सरकार सदा से ही सभी वर्गो का ध्यान रखती है और सामाजिक समरसता को कायम रखने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखती है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जा रहे है जिसमें जैन समाज की सहभागीदारी बनी हुई है। उम्मीद है आगे भी जैन समाज का सहयोग मिलेगा। पूर्व की तरह शहर विकास एवं कांग्रेस को विजयी बनाने में जैन समाज की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम को जैन समाज की सचिव नेमीचंद जैन ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में एक सामाजिक भवन के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिये श्री अग्रवाल जी ने 25 लाख रूपये की राशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी का सहयोग लगातार मिलता रहा है। विधायक रहने के दौरान भी लगातार मदद की गई है अब तो एक बहुत बड़ा कार्य भूमि आंबटन के साथ हो गया है और सारी समस्या का लगभग निदान हो रहा है।