![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_2021-08-16-20-08-27-80.jpg)
नई दिल्ली। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। देश के हर नागरिक की नजर आज आम बजट में रहेगी। चाहे व्यापारी हो या नौकरीपेशा सभी राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मोदी सरकार कई बार अपने फैसलों से लोगों को हैरान कर चुकी है। इस बार भी सरकार कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकती है।