• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

विवाहिता महिलाएं चाहकर भी इस व्रत को नहीं करती हैं,, आइये जानें ऐसा क्यो करती है विवाहिता महिलाएं…..

NBTV24 by NBTV24
October 31, 2023
in आज, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- देशभर में जहां विवाहिता महिलाओं के लिए एक ओर करवा चौथ का व्रत बेहद महत्वपूर्ण है वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक तहसील ऐसी भी है जहां की विवाहिता महिलाएं चाहकर भी इस व्रत को नहीं करती हैं।
मथुरा जिले की मांट तहसील के सुरीर बिजउ गांव के बधा विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत मथुरा जिले की मांट तहसील के सुरीर बिजउ गांव के बधा क्षेत्र की विवाहित महिलाएं नही रखती हैं। इसका मुख्य कारण एक सती का इस क्षेत्र के लोगों को दिया गया श्राप है।

गांव के बड़े बुजुुर्ग बताते हैं कि लगभग ढाई सौ वर्ष पहले घटी घटना के बाद शुरूआत में जिस महिला ने करवा चौथ मनाया उसे ही अपने पति को खोना पड़ गया। आठ नौ इस प्रकार की मौत होने से महिलाओं के विधवा होने के बाद से इस क्षेत्र में इस त्योहार का मनाना बन्द हो गया। गांव की 102 वर्षीय सुनहरी देवी ने बताया कि लगभग ढ़ाई सौ वर्ष पहले एक ब्राह्मण पति अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बैलगाड़ी से जब अपने गांव राम नगला जा रहा था तो रास्ते में बघा क्षेत्र में उसका विवाद एक बैल को लेकर हो गया।

जहां बघा क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना था कि उसका यह वही बैल है जो हाल में चोरी हो गया था वहीं ब्राह्मण कह रहा था कि यह बैल उसे ससुराल में मिला है। विवाद इतना बढ़ा कि ब्राह्मण की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी पत्नी न केवल सती हो गई बल्कि सती होने के पहले उसने श्राप दिया था कि बघा क्षेत्र की जो भी महिला करवा चौथ का व्रत करेगी उसके पति की मृत्यु हो जाएगी। जिस दिन उक्त घटना घटी उस दिन करवा चौथ का पर्व था।उन्होंने बताया कि यद्यपि ब्राह्मण की मृत्यु के बाद गांव में ही सती का मन्दिर बनाया गया था तथा विवाह के पूर्व और अन्य पर्वों पर सातों जाति इसकी पूजा करती हैं किंतु करवा चौथ मनाने एवं कुछ विवाहित युवकों की मृत्यु के कारण यह व्रत रखने की प्रथा इस गांव से स्वतः समाप्त हो गई।

बदलते समय में कुछ विवाहिताओं को यह प्रथा कुप्रथा सी लगती है किंतु इसे तोड़ने का वे भी साहस नही जुटा पाती। विवाहिता पूजा कहती हैं कि शादी के पहले से ही उसके मन में करवा चौथ मनाने के लिए बड़ा उत्साह था किंतु सती के श्राप के कारण इस व्रत को नहीं करती हैं। विवाहिता रेखा ने कहा कि उसे विवाह के बाद गांव की इस परंपरा का ज्ञान हुआ। विवाहिता पूनम, प्रीति आदि ने कुछ इसी प्रकार के विचार व्यक्त किये।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

निगम सोया गहरी नींद में आचार संहिता लागू होने से सरकारी जमीन पर किया जा रहा जोरों से कब्जा……

Next Post

पहले की इन 6 घोषणाओँ के बाद चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से 8 और घोषणाएं की…

Next Post

पहले की इन 6 घोषणाओँ के बाद चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से 8 और घोषणाएं की…

Recent News

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

December 12, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

December 12, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की ‘Chhattisgarh Energy Transition’ रिपोर्ट — राज्य को ऊर्जा-सक्षम बनाने की रणनीति का विस्तृत नक्शा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की ‘Chhattisgarh Energy Transition’ रिपोर्ट — राज्य को ऊर्जा-सक्षम बनाने की रणनीति का विस्तृत नक्शा

December 12, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा को दी बड़ी सौगात — 306 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा को दी बड़ी सौगात — 306 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

December 12, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

December 12, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

December 12, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com