• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मायावती ने घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, इसे सौंपी विरासत…

NBTV24 by NBTV24
December 10, 2023
in आज, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित पार्टी की मीटिंग में बड़ा निर्णय लिया है। मायावती ने बैठक में बड़ी घोषणा की है। मायावती ने एलान किया है कि बसपा में उनके उत्तराधिकारी आकाश आनंद होंगे। बैठक में मायावती ने पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया था।

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाल ही में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से उपजी चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी तय की गई। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत दावेदारी वाले उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की गई।

बता दें विधानसभा चुनाव के नतीजों को विचित्र और रहस्यमयी बताते हुए बसपा सुप्रीमो ने देश भर के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है।बहुजन समाज पार्टी नेता उदयवीर सिंह का कहना है कि बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

कौन है आकाश आनंद
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। साल 2017 में आकाश की राजनीति में एंट्री हुई थी। सहारनपुर रैली में पहली बार मायावती के साथ आकाश मंच पर दिखाई दिए थे।

मायावती ने 2017 में एक बड़ी रैली कर आकाश आनंद को राजनीति में लाने का एलान किया था। आकाश को इससे पहले पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली हुई थी। अब मायावती ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।

जल्द होंगे पार्टी में बड़े फेरबदल
दरअसल बहुजन समाज पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को पाने के लिए एक बार फिर से नई योजनाओं को बना रही है। नई योजनाओं में तमाम तरह के फेरबदल और पार्टी में निष्क्रिय हो चुके नेताओं को भी बदलने का बड़ा फरमान जारी हो चुका है। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पार्टी की नीतियों और बाबा साहेब के मिशन को नीचे तक पहुंचाने में बहुत से नेता नाकाम हो चुके हैं।

वह कहते हैं कि इस बारे में बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पूरी जानकारी है कि कौन नेता किस तरह से पार्टी में काम कर रहा है। उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में पार्टी के भीतर न सिर्फ बड़े फेरबदल होंगे, बल्कि बूथ स्तर तक पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।

पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता कहते हैं कि ऐसा करके पार्टी न सिर्फ बड़े बदलाव करेगी, बल्कि उसके परिणाम भी आने वाले लोकसभा चुनावों में दिखेंगे। बहुजन समाज पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता का कहना है कि आकाश आनंद ने बसपा सुप्रीमो मायावती से पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी और उनको जिम्मेदारी देने की सिफारिश की है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव मे बहुजन समाज पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देकर चुनावी मैदान में उतारेगी।

बहुजन समाज पार्टी में लंबे समय से अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभाने वाले एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि पार्टी का ग्राफ 2012 से लगातार गिर रहा है। उनका कहना है पार्टी ने इस दौरान रणनीतिक तौर पर कई फेरबदल और कई प्रयोग भी किए। लेकिन ज्यादातर प्रयोग असफल ही साबित हुए।

वह कहते हैं कि ये प्रयोग गठबंधन के तौर पर भी थे और जातिगत समीकरणों के आधार पर भी इसे किया गया था। फिलहाल बहुजन समाज पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनावों से पहले इस बार व्यापक फेरबदल करते हुए युवाओं को तरजीह देने की योजना तो बना ही ली है।

Tags: Hindi newsToday latest newsToday newsमायावती
Previous Post

अपने ही घर के बाहर बंद हो गए ब्रिटिश पीएम, डच समकक्ष के साथ अंदर जाने का ढूंढते रहे रास्ता

Next Post

मायावती ने आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, बैठक में किया ऐलान

Related Posts

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…
आज

जगन्नाथ रथ यात्रा के ऐसे रहस्य, जिन्हें जानकर हर भक्त रह जाएगा हैरान पढ़िए ये 10 अद्भुत बातें…

July 16, 2026
अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
लाइफस्टाइल

अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

July 13, 2026
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
लाइफस्टाइल

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

June 16, 2026
राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…
आज

राज्यपाल ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर…

May 30, 2026
आज

सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

May 26, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
Next Post

मायावती ने आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी, बैठक में किया ऐलान

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

July 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान
छत्तीसगढ़

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

by NBTV24
July 24, 2026
0

कोरबा :–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा...

Read more
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

July 24, 2026
सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

July 23, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com