• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान

NBTV24 by NBTV24
June 28, 2026
in छत्तीसगढ़
0
बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बूथों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा,/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन एवं पार्षद रूबी सागर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक माता-पिता का यह दायित्व है कि वे अपने जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी बच्चे का छूटना नहीं चाहिए।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि जिले में आज 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमों द्वारा बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। इसके अलावा गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अभियान के दौरान यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उसे पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाएगी।

जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत एवं पार्षद नरेन्द्र देवांगन,प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जायसवाल ने भी सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की। मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित पांच वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो की खुराक पिलाई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री साय…

Next Post

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…

Related Posts

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…
छत्तीसगढ़

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…

August 17, 2026
Next Post
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी, अगले बिजली बिलों में मिलेगा…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

by NBTV24
August 17, 2026
0

नई दिल्ली:– मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया...

Read more
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com