नई दिल्ली:– आज से आठ नई मिनी सिटी बसों का शुरू होगा संचालन, कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, रायपुर में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ में जल्द ही होगी मानसून की एंट्री, अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह पर रायपुर में विशेष प्रदर्शनी।
आज से शुरू हुई नई मिनी सिटी बस सेवा
राजधानी रायपुर में आज से आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू होगा। बसें टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन और पचपेड़ीनाका होते हुए आईएसबीटी तक चलेंगी, टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक यात्रा के लिए यात्रियों को देना होगा 25 रुपये किराया होगा। शुरुआती 45 दिनों तक इन बसों का संचालन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर किया जाएगा। जिसके बाद हर 15 से 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी।
कल होगी कैबिनेट की बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा होगी। 9 जून को सुबह 11 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में ये बैठक आयोजित की जाएगी।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का आज प्रदर्शन करने वाली है। ये विरोध प्रदर्शन वीआईपी चौक स्थित इंडियन ऑयल कार्यालय के सामने आज शाम 4 बजे कांग्रेस होगी। इस बीच कांग्रेस महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का भी आरोप लगाया है।
अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह प्रदर्शनी
अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह पर रायपुर में आज से 12 जून तक विशेष प्रदर्शनी लगेगी। जो महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय की आर्ट गैलरी में आयोजन होगा। जहां पर दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों और अभिलेखों की प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक इसका अवलोकन किया जा सकेगा। इसके साथ ही 9 जून को विशेष व्याख्यान कार्यक्रम भी आयोजित होगा। न्याय के लिए अभिलेखागार अधिकार, स्मृति और भविष्य विषय पर व्याख्यान होगा। और राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली के विशेषज्ञ दीपक और ओडिशा के सत्यनारायण मिश्र संबोधित होगा
रायपुर में गूंजेगा राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ
नवा रायपुर के सेंध लेक में 36वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता 12 से 14 जून तक नवा रायपुर के सेंध लेक में आयोजित होगी। राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया है। कार्यक्रम के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच देना सरकार की प्राथमिकता है। इस प्रतियोगिता में देशभर के युवा खिलाड़ी जल क्रीड़ा का दम दिखाएंगे। साथ ही कायाकिंग-केनोईंग ओलम्पिक खेल, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन होगा। आयोजन भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ व प्रदेश एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी से प्रदेश की खेल पहचान को नया मुकाम मिलेगा।
छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: मानसून जल्द देगा दस्तक
छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की एंट्री होगी। वहीं मौसम विभाग ने भी आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होगी। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है।






