राजस्थान: मदरसा बोर्ड ने राज्य में स्थित मान्यता प्राप्त मदरसों में शिक्षा और कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिस जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार शिक्षा अनुदेशकों और कंप्यूटर अनुदेशकों की संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। बोर्ड ने शिक्षा अनुदेशक के 4143 पदों और कंप्यूटर अनुदेशकों के 2700 पदों समेत कुल 6843 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 25 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि मदरसा बोर्ड में संविदा पर लगे 5562 शिक्षा सहयोगी और कंप्यूटर अनुदेशक को नियमित किया जाएगा। 9 वर्ष से अधिक अनुभव वालों को यह फायदा मिलेगा।
शिक्षा अनुदेशक: बी.एड/ बी.एस.टी.सी पास।
कंप्यूटर अनुदेशक: कंप्यूटर साइंस/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ आईटी मेंग्रेजुएशन/ पीजीडीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन।
कंप्यूटर एप्लीकेशन मेंअन्य समान डिप्लोमा या डोएक द्वारा संचालित ओ या ए लेवल कोर्सपास।
आयुसीमा : 18 साल से 40 साल । ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट दी गई है।