नई दिल्ली: मौजूदा समय में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में डिजिटल पेमेंट का सबसे पॉपुलर तरीका बन गया है. लोग पैसे के लेनदेन के लिए इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. शॉपिंग मॉल से लेकर किराना की दुकान तक आज यूपीआई का इस्तेमाल लगभग सभी जगह हो रहा है.
आमतौर एक यूपीआई से एक ही शख्स पेमेंट करता है. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. दरअसल, हाल में यूपीआई पेमेंट ऐप में यूपीआई सर्कल का एक नया फीचर आया है. इसके जरिए यूजर एक यूपीआई से अकेले ही नहीं, बल्कि कई लोग पेमेंट कर सकते हैं.
यानी इस फीचर्स के जरिए न सिर्फ वह यूपीआई यूजर पेमेंट कर सकता है, जिसने यूपीआई ऐप पर अपना अकाउंट बनाया है, बल्ति उसकी पत्नी और बच्चे भी उसके अकाउंट से पेमेंट कर सकेंगे.आसान भाषा में कहें तो आपके बैंक अकाउंट से दूर रह रहे लोग भी आपके अकाउंट यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे.
इस फीचर के जरिए यूपीआई अकाउंट होल्डर दूसरे लोगों को अपने अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है. इसकी मदद से प्राइमरी यूजर जिसके पास बैंक और यूपीआई अकाउंट है, वह यूपीआई सर्किल बना सकता है और इसमें लोगों को ऐड कर सकता है. यूजर्स इसमें, जितने भी लोगों को ऐड करेगा वे सभी UPI पेमेंट कर सकेंगे.
कितने लोग हो सकते हैं ऐड?
फिलहाल समय में एक UPI से 5 लोग पेमेंट कर सकते हैं. इस फीचर को पिछले साल लॉन्च किया गया था. फिलहाल यूजर्स भीम ऐप के जरिए इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. धीरे-धीरे यह फीचर दूसरे यूपीआई ऐप पर भी उपलब्ध होने लगेगा.
UPI सर्किल में दूसरे लोगों को कैसे करें ऐड?
अगर आप किसी को अपने यूपीआई से पेमेंट करने की अनुमति देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको उस शख्स को सेकेंडरी यूजर के तौर पर ऐड कर. इसके लिए आपको सेकेंडरी यूजर का यूपीआई आईडी जोड़ना होगा और अगर किसी को यूपीआई आईडी न पता हो तो आप उसका QR कोड भी स्कैन कर सकते हैं.
फुल पेमेंट या पार्शियल पेमेंट डेलिगेशन
UPI सर्कल में प्राइमरी यूजर के लिए 2 तरह के ऑप्शन उपलब्ध हैं. इसमें सेकेंडरी यूजर को ऐड किया जा सकता है. प्राइमरी यूजर इसके जरिए सेकेंडरी यूजर को फुल पेमेंट डेलिगेशन या पार्शियल पेमेंट डेलिगेशन अधिकार देता है.
अगर प्राइमरी यूपीआई यूजर अपने यूपीआई सर्किल में जुड़ने वाले शख्स को फुल पेमेंट डेलिगेशन के तौर पर परमिशन देता है तो सेकेंडरी यूजर बिना पिन के तय लिमिट तक पेमेंट कर सकेगा. अगर सेकेंडरी यूजर को पार्शियल पेमेंट डेलिगेशन के लिए अनुमति मिलती है तो ऐसे में हर पेमेंट के लिए प्राइमरी यूजर की इजाजत की जरूरत पड़ेगी













