नई दिल्ली : 26 जनवरी यानी कि गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए काफी अहम होता है। इस दिन ही 1950 में देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए स्कूलों और घरों में झंडा फहराया जाता है। सभी जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। इस दिन अवकाश भी होता है, इसलिए बहुत से लोग अपने घरों में तिरंगा पकवान भी बनाते हैं। हर तरफ बस देशभक्ति का माहौल दिखाई देता है।
गणतंत्र दिवस का दिन बच्चों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन उनके स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कई स्कूलों में इस दिन बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी भाग लेते हैं। ऐसे में अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन बच्चों को अलग तरह से तैयार करके स्कूल भेजना चाहती हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। इन आइडिया को फॉलो करके आप अपने बच्चे को खास तरह से तैयार कर सकती हैं।
बेटी को पहनाएं सफेद फ्रॉक
अपनी बेटी को आप इसी तरह से सफेद रंग की फ्रॉक पहना सकती हैं। इसके साथ उसके हाथों में तिरंगे के रंगों वाली चूड़ी जरूर पहनाएं।
बेटे को पहनाएं सफेद कुर्ता पायजामा
अपने बेटे को आप इस तरह से सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहनाकर स्कूल भेज सकती हैं। इसके साथ उसके लुक को पूरा करने के लिए इसी तरह से तिरंगा जरूर लगाएं।
बनाएं नेता जी सुभाष चंद्र बोस
अपने बच्चे को आप स्वतंत्रता सेनानी की तरह रेडी कर सकते हैं। इसके लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस जैसी ड्रेस आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इसे पहनाते वक्त बच्चे को कैप जरूर पहनाएं।
पहनाएं सेना की यूनिफॉर्म
अगर आपके बेटे को भारतीय सेना पसंद है, या आपके घर का कोई व्यक्ति सेना में है तो आप उसे इस तरह से आर्मी वाली ड्रेस पहनाकर स्कूल भेज सकती हैं। ये देखने में भी काफी अलग लगेगी।