• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home एजुकेशन

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का आदेश, इतने साल तक कर सकेंगे नौकरी…

NBTV24 by NBTV24
September 9, 2025
in एजुकेशन, भोपाल
0
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का आदेश, इतने साल तक कर सकेंगे नौकरी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

भोपाल:– शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। जी हां सरकार ने शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र एक साल बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब शिक्षा विभाग के कर्मचारी 1 साल अधिक नौकरी कर सकेंगे। बता दें कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 15 अगस्त को इस बात का ऐलान किया था और अब इस संबंध अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के फैसले से स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा समेत विभिन्न शैक्षणिक विभागों में कार्यरत शिक्षकों को लाभ होगा।

प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक सत्र के दौरान सामान्य सेवानिवृत्ति आयु प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब सत्र के अंत तक अपनी सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। इस फैसले से संस्थानों को सत्र के मध्य में शिक्षकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, इससे छात्रों की शिक्षा और शैक्षणिक योजना बाधित भी नहीं होगी। जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति अधिसूचना की तिथि 27 अगस्त 2025 और उनके संबंधित शैक्षणिक सत्र की समाप्ति से पहले वाले महीने के अंतिम दिन के बीच होनी है, उन्हें स्वतः ही पुनर्रोजगार मिल जाएगा।

इस अवधि के दौरान इन शिक्षकों को एक निश्चित पारिश्रमिक मिलेगा, जिसकी गणना उनके अंतिम वेतन और उन्हें प्राप्त पूर्ण पेंशन के बीच के अंतर के रूप में की जाएगी। ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, अंतिम सामान्य भविष्य निधि और पेंशन कम्यूटेशन जैसे सभी सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सत्रवार पुनर्रोजगार अवधि पूरी होने के बाद किया जाएगा। हालांकि नियमित मासिक पेंशन, सेवानिवृत्ति की तिथि से शुरू हो जाएगी।

वहीं, जो शिक्षक पुनर्रोजगार नहीं चाहते हैं, उन्हें अपनी सेवानिवृत्ति तिथि से 60 दिन पहले औपचारिक तौर पर सूचित करना होगा। इस अनुरोध के लिए एक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। जो शिक्षक अधिसूचना तिथि से 60 दिनों के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले हैं, वे अपनी सेवानिवृत्ति से पहले किसी भी समय विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं।

संस्थान की श्रेणी शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति तिथि

  1. स्कूली शिक्षा 31 मार्च 2026
  2. उच्च शिक्षा 31 मई 2026
  3. चिकित्सा शिक्षा 31 मार्च 2026
  4. आयुष शिक्षा 30 अप्रैल 2026
  5. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) 31 जुलाई 2026
  6. पॉलिटेक्निक 30 जून 2026
  7. इंजीनियरिंग कॉलेज 30 जून 2026
  8. फार्मेसी कॉलेज 30 जून 2026

सरकार के इस “फैसले” से कौन से कर्मचारी प्रभावित होंगे?
इस फैसले से शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आयुष शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों में कार्यरत शिक्षक प्रभावित होंगे
यह “नियम” कब से लागू होगा?
यह नियम उन शिक्षकों पर लागू होगा जिनकी सेवानिवृत्ति की तारीख 27 अगस्त 2025 और उनके संबंधित शैक्षणिक सत्र की समाप्ति के बीच आती है
क्या पुनर्नियुक्ति के लिए “आवेदन” करना होगा?
नहीं, यह पुनर्नियुक्ति स्वतः ही हो जाएगी, लेकिन जो शिक्षक पुनर्रोजगार नहीं चाहते हैं, उन्हें अपनी सेवानिवृत्ति तिथि से 60 दिन पहले सूचित करना होगा
“सेवानिवृत्ति” लाभों का भुगतान कब होगा?
ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण जैसे सभी सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सत्रवार पुनर्रोजगार अवधि पूरी होने के बाद किया जाएगा, हालांकि मासिक पेंशन सेवानिवृत्ति की मूल तिथि से शुरू हो जाएगी
“शैक्षणिक” संस्थानों के लिए सत्र की समाप्ति तिथि क्या है?
स्कूली शिक्षा: 31 मार्च 2026, उच्च शिक्षा: 31 मई 2026, मेडिकल शिक्षा: 31 मार्च, 2026, पॉलिटेक्निक: 30 जून 2026

Tags: Hindi newsIndiaOrder to increase the retirement age of the employees of the education departmentpeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्ली
Previous Post

श्राद्ध के इन ज़रूरी नियमों को गलती से भी न करें नज़रअंदाज़, वरना पूरी ज़िन्दगी झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराज़गी…

Next Post

घर में प्यार और अपनापन क्यों कम हो रहा है, वजह हो सकती है फैमिली फोटो की गलत दिशा…

Related Posts

ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…
एजुकेशन

ये है बोर्ड का हाल 12 मार्च का पेपर 20 फरवरी को ही खोल डाला, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप…

February 22, 2026
आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
एजुकेशन

आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

February 17, 2026
इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….State Service Preliminary Examination will be held on this date, preparations complete at 48 centres….
एजुकेशन

इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

February 17, 2026
इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….State Service Preliminary Examination will be held on this date, preparations complete at 48 centres….
एजुकेशन

इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….State Service Preliminary Examination will be held on this date, preparations complete at 48 centres….

February 17, 2026
रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर, अब इस दिन जारी होगा परिणाम…
एजुकेशन

रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए काम की खबर, अब इस दिन जारी होगा परिणाम…

February 12, 2026
पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य पोस्टिंग पर विवाद, बच्चे सड़क पर…
एजुकेशन

पीएम श्री स्कूल में प्राचार्य पोस्टिंग पर विवाद, बच्चे सड़क पर…

February 9, 2026
Next Post
घर में प्यार और अपनापन क्यों कम हो रहा है, वजह हो सकती है फैमिली फोटो की गलत दिशा…

घर में प्यार और अपनापन क्यों कम हो रहा है, वजह हो सकती है फैमिली फोटो की गलत दिशा…

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

March 10, 2026
केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

March 10, 2026
थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

March 10, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

March 10, 2026
केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

March 10, 2026
ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
मनोरंजन

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

by NBTV24
March 10, 2026
0

नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में जीत दर्ज कर फैंस को एक बार फिर खुश होने...

Read more
केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

March 10, 2026
थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

March 10, 2026
ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

March 10, 2026
फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

March 10, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com