• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …

NBTV24 by NBTV24
March 10, 2026
in मनोरंजन
0
ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान …
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्डकप 2026 में जीत दर्ज कर फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका दिया है. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूज़ीलैंड को मात देकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की पारी लड़खड़ाई और सिर्फ 159 के स्कोर पर सिमट कर रह गई. मेजबानों ने 96 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इसी बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से चैंपियन टीम के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है जो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की इनामी राशि से लगभग 5 गुना ज्यादा है.

BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान
बीसीसीआई की ओर से चैंपियन टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ की इनामी राशि देने का ऐलान किया है. जो आईसीसी की तरफ से दी गई 27.5 करोड़ से लगभग 5 गुना ज्यादा है. भारतीय बोर्ड की ओर से कहा गया कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया के सफल कारवां के लिए 131 करोड़ का कैश रिवार्ड देने का ऐलान किया है. बोर्ड ने कहा,

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को मात देकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का टाइटल डिफेंड करने और घर पर टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बन गई है. साथ ही तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया है. बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई, भविष्य में भी यही सिलसिला जारी रहे.”

ICC की इनामी राशि थी 120 करोड़

काउंसिल ने टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानि 120 करोड़ रुपये की संयुक्त प्राइज मनी का ऐलान किया था. जो पिछले संस्करण से 20 प्रतिशत ज्यादा है, इसमें से विजेता टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानि 27.5 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. आईसीसी की ओर से यह राशि पहले बीसीसीआई को दी जाएगी, इसके बाद बोर्ड खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों में इसका वितरण करेगा.

बाकी टीमों पर भी बरसा पैसा
फाइनल हारने वाले न्यूज़ीलैंड को आईसीसी के नियम अनुसार प्राइज मनी का हिस्सा मिलेगा, तय राशि के अनुसार कीवी टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानि 14.7 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को 7.9 लाख डॉलर यानि 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. वहीं सुपर-8 तक पहुंचने वाली जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और श्रीलंका को 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे. ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, और अमेरिका को 2.3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.

टी20 वर्ल्डकप 2026 की प्राइज मनी

स्थान टीम प्राइज मनी (USD) लगभग भारतीय रुपये
विजेता भारतीय क्रिकेट टीम $3,000,000 ₹27.48 करोड़
रनर-अप न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम $1,600,000 ₹14.65 करोड़
सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
सेमीफाइनल इंग्लैंड क्रिकेट टीम $790,000 ₹7.23 करोड़
5वें–12वें स्थान सुपर-8 से बाहर होने वाली टीमें $380,000 ₹3.48 करोड़ (प्रत्येक)
13वें–20वें स्थान ग्रुप स्टेज में बाहर होने वाली टीमें $250,000 ₹2.28 करोड़ (प्रत्येक)

2024 टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों और स्टाफ में ऐसे बंटी थी 125 करोड़ की इनामी राशि

जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान किया था। खिलाड़ियों को यह इनाम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया था।

इनामी राशि के ऐलान के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि इतनी बड़ी रकम का बंटवारा किस तरह किया जाएगा और किसे कितना हिस्सा मिलेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया के 15 मुख्य खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं चार रिजर्व खिलाड़ियों—रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद—को 1-1 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।

टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को इस अभियान में उनके अहम योगदान के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा बैटिंग कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच को भी 2.5-2.5 करोड़ रुपये दिए गए थे।

बैक-रूम स्टाफ के सदस्यों को 2-2 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई थी। कुल मिलाकर यह इनामी राशि करीब 36 लोगों के बीच बांटी गई थी।

इसी तरह अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बड़ी इनामी राशि मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे टीम के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

Tags: After the historic victoryHindi newsIndiamoney rained on Team IndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

Next Post

दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

Related Posts

10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…
छत्तीसगढ़

10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…

April 27, 2026
इस एक्टर की बड़ी मूवी पांच साल से रिलीज को अटकी, ‘रामायण’ से कनेक्टेड है फिल्म; फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार…
मनोरंजन

इस एक्टर की बड़ी मूवी पांच साल से रिलीज को अटकी, ‘रामायण’ से कनेक्टेड है फिल्म; फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार…

April 26, 2026
लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…
मनोरंजन

लो आ गया Dhurandhar 2 का बाप 33 साल बाद लौटा ‘खलनायक’, ये खूंखार लुक देख फैंस बोले…

April 25, 2026
अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…
मनोरंजन

अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

April 22, 2026
महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…
मध्यप्रदेश

महाकाल के दर में पहुंचे अभिनेता,अभिनेत्री शुभांगी दत्त और गायक निंजा, लिया आशीर्वाद…

April 21, 2026
मशहूर डायरेक्टर बने बेटी के पिता पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेटे मीर बने बड़े भाई…
मनोरंजन

मशहूर डायरेक्टर बने बेटी के पिता पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म, बेटे मीर बने बड़े भाई…

April 20, 2026
Next Post
दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

April 28, 2026
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…

April 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

April 28, 2026
अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

April 28, 2026
आज

कटघोरा अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की पुलिस कर सघन जांच नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

by NBTV24
April 28, 2026
0

कोरबा /जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी...

Read more
अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए करोड़ो की स्वीकृति, 1500 से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ…

April 28, 2026
तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…

तेंदुवा धाम में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लिया इन महान संतों का आशीर्वाद…

April 28, 2026
CM साय करेंगे बैठक, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र,कल होगी कैबिनेट बैठक, यहां से लौटेंगे अरुण साव…

CM साय करेंगे बैठक, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र,कल होगी कैबिनेट बैठक, यहां से लौटेंगे अरुण साव…

April 28, 2026
नहर में तैरते पैकेट्स ने खोला बड़ा राज पास जाकर देखा तो निकला 73 किलो का…

नहर में तैरते पैकेट्स ने खोला बड़ा राज पास जाकर देखा तो निकला 73 किलो का…

April 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com