![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/01/images-48.jpeg)
मुंबई: अज्ञात आरोपी ने महिला के खाते से करीब 11 लाख रुपए उड़ा लिए। वहीं अब थाना पहुंची बुजुर्ग महिला ने अपने साथ हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला ने बताया कि पिज्जा और ड्राई फ्रूट्स का ऑनलाइन आर्डर करते समय गलती से ज्यादा पैसा भुगतान कर बैठी। इसके बाद रकम वापस पाने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहीं जब महिला ने इंटरनेट तरीका से पैसे वापस का तरीका देख एक नंबर पर फोन किया।
इसके बाद अज्ञात शख्स ने महिला को अपने झांसे में लेकर महिला के बैंक खाते से 11.78 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने बताया कि महिला से एप के माध्यम से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।