• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

NBTV24 by NBTV24
July 19, 2026
in छत्तीसगढ़
0
₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के विरुद्ध नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के विश्वास और जनादेश के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव तथा नगरीय निकाय चुनावों में जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने जनता से किए गए अधिकांश वादों और मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां स्वयं उसकी कार्यशैली और जनविश्वास का प्रमाण हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों, महिलाओं, गरीबों, युवाओं, आदिवासियों तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान, महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगभग 70 लाख महिलाओं को 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि तथा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

लखपति दीदी और महतारी वंदन का किया जिक्र

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा दी है. महतारी वंदन योजना के साथ-साथ 10 लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया गया है. महिलाओं के संपत्ति अधिकारों को मजबूत करने के लिए रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत तथा स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट दी गई है. उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को पुनः रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं और महिलाओं का आशीर्वाद ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है.

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए रिकॉर्ड धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, फसल विविधीकरण, उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा सिंचाई क्षमता के विस्तार जैसे अनेक निर्णय लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि जल संसाधन परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड प्रशासनिक स्वीकृतियां दी गई हैं तथा सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

आदिवासी समाज के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं. तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, चरणपादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई तथा वनाधिकार पत्रधारकों को राहत देने वाले निर्णय लिए गए. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हजारों जनजातीय गांवों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों तक सड़क, बिजली, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं. जनजातीय युवाओं के लिए दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का विस्तार, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी तथा जनजातीय संग्रहालय और शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक जैसी पहलें भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सुरक्षा, विकास और जनविश्वास की रणनीति के माध्यम से प्रदेश में शांति का नया वातावरण बना है. रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की गई है तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नए साइबर थानों की स्थापना की जा रही है.

युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. सीएम साय ने आगे कहा कि नई औद्योगिक नीति के कारण राज्य में निवेश का वातावरण मजबूत हुआ है. देश और विदेश में आयोजित निवेश सम्मेलनों के माध्यम से 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लाखों रोजगार सृजित होंगे. वस्त्र उद्योग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई-सेज, डेटा सेंटर पार्क तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सरकार ने उत्पादन, पारेषण, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 76 हजार से अधिक घरों में सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के माध्यम से 12 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत दी गई है. किसानों के सिंचाई पंपों का बड़े पैमाने पर ऊर्जीकरण किया गया है तथा राज्य ने प्लांट लोड फैक्टर के मामले में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. नई ताप विद्युत परियोजनाओं, पम्प स्टोरेज तथा सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है.

रिकॉर्ड खनिज राजस्व अर्जित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि खनिज संसाधनों के पारदर्शी उपयोग और जिला खनिज संस्थान निधि के प्रभावी संचालन से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है. रिकॉर्ड खनिज राजस्व अर्जित करने के साथ खनिज ऑनलाइन 2.0 और डीएमएफ पोर्टल 2.0 लागू किए गए हैं. 82 हजार से अधिक विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं तथा खनिज ब्लॉकों की नीलामी, लीथियम जैसे रणनीतिक खनिजों के विकास और नई रेत नीति के माध्यम से पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की गई है. अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल अधोसंरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है. दूरस्थ क्षेत्रों में 829 मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं तथा भारतनेट फेज-3.0 के माध्यम से हजारों ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है. शिक्षा में युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षकविहीन विद्यालयों की समस्या समाप्त की गई है, जबकि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राज्य के अधिकांश परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 528 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं. ई-डिस्ट्रिक्ट, ऑटो म्यूटेशन, मॉडल स्मार्ट रजिस्ट्री कार्यालय, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076′ के माध्यम से आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की समयबद्ध और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि 435 प्रशासनिक सुधार लागू कर छत्तीसगढ़ को सुशासन का मॉडल बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, इको-टूरिज्म, वन संवर्धन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समान महत्व दे रही है. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं तथा राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान मिल रही है. अपने संबोधन के समापन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता का अटूट विश्वास सरकार के साथ है और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…

Next Post

दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

Related Posts

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश…
छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

July 20, 2026
“माय भारत यूथ वालेंटियर्स” ने “रन फॉर ग्रीन मैराथन” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का दिया प्रभावी संदेश

July 18, 2026
सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…
छत्तीसगढ़

बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर CM साय सख्त, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

July 18, 2026
सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…
छत्तीसगढ़

सेवा-सेतु से आसान हुई ये सरकारी सेवाएं…

July 17, 2026
साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा जारी, विपक्ष ने गिनाईं सरकार की ये विफलताएं, सत्ता पक्ष ने रखी उपलब्धियां…
छत्तीसगढ़

साय सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा में चर्चा जारी, विपक्ष ने गिनाईं सरकार की ये विफलताएं, सत्ता पक्ष ने रखी उपलब्धियां…

July 17, 2026
Next Post
दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

July 20, 2026
प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश…

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

July 20, 2026
दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

July 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

July 20, 2026
प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश…

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

July 20, 2026
सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…
सामान्य

सीएम साय की पहल से महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, इनके जीवन में आई खुशहाली…

by NBTV24
July 20, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन...

Read more
प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश…

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी होने की ये बात कही…

July 20, 2026
दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

दूसरी पत्नी के पक्ष में प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला, पहली पत्नी के निधन के बाद मिलेगी फैमिली पेंशन…

July 19, 2026
₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

₹3100 की दर से धान खरीदी, लखपति दीदी और महतारी वंदन योजना CM ने गिनाईं सरकार की ये बड़ी…

July 19, 2026
गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…

गर्भाशय नहीं, फैलोपियन ट्यूब में पलने लगता है शिशु, जानें शुरुआती लक्षण और ये खतरा…

July 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com