नई दिल्ली : ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा और सरकारी योजनाओं में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मकान या दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। साझेदारी में यदि किसी बिजनेस को किया हुआ था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आपको आवश्यक कार्यों में आगे बढ़ना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी कार्य के लिए बजट को बनकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर हो सकती हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने करीबियों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में तेजी आएगी। मित्रों के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी आप आगे रहेंगे और आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा और आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर काफी सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। घर परिवार में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप अपने घर की साज सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे।