• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

किडनी की बीमारी वालों में एंग्जाइटी-डिप्रेशन का खतरा अधिक, क्या है इन बीमारियों का कनेक्शन?

NBTV24 by NBTV24
March 14, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
किडनी की बीमारी वालों में एंग्जाइटी-डिप्रेशन का खतरा अधिक, क्या है इन बीमारियों का कनेक्शन?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, ये खून को साफ करने से लेकर, खून में रसायनों और द्रव के संतुलन को ठीक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी की बीमारियों का संपूर्ण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर हो सकता है। ये शरीर में विषाक्तता बढ़ाने का भी कारण हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि सभी लोग निरंतर किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहें। आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है।

आंकड़े बताते हैं, दुनियाभर में सभी उम्र के लोगों में किडनी से संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। किडनी को ठीक रखने और इससे संबंधित बीमारियों के खतरे को कम करने के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल मार्च माह के दूसरे गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, किडनी को ठीक रखने पर विशेष ध्यान देते रहना जरूरी है, क्योंकि जिन लोगों को किडनी रोग है उनमें समय के साथ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं यहां तक कि डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों के विकसित होने का भी खतरा हो सकता है।

किडनी रोगियों को हो सकता है डिप्रेशन

क्रोनिक किडनी डिजीज में किडनी की कार्यक्षमता को धीरे-धीरे कम होने लगती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया है कि जिन लोगों को किडनी की बीमारी होती है और लंबे समय तक बनी रहती है उनमें संभावित रूप से अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती है। शुरुआती चरणों में, सीकेडी अक्सर कोई लक्षण पैदा नहीं करता है। हालांकि समय के साथ रोगी में उच्च रक्तचाप और सूजन जैसे लक्षण विकसित हो सकते हैं। सीकेडी न सिर्फ किडनी की विफलता का कारण बन सकती है, साथ ही इसके कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि किडनी की बीमारी और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का आपस में क्या संबंध होता है?

रोग-मानसिक स्वास्थ्य का कनेक्शन?

भोपाल में मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, जिन किडनी रोगियों का डायलिसिस उपचार चल रहा होता है उनमें से 50% लोग चिंता और अवसाद के लक्षणों का अनुभव कर सकते हैं। सीकेडी की स्थिति किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित कर सकती है। साल 2021 में अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि सीकेडी वाले 19% लोगों ने भी चिंता विकारों का अनुभव किया। किडनी डिजीज वाले लोगों में मानसिक बीमारी विकसित होने के कई कारण हो सकते हैं।

डॉक्टर सत्यकांत बताते हैं, किडनी रोगियों में मानसिक स्वास्थ्य विकारों के प्रमुख कारण- रोग उपचार पर होने वाला अधिक खर्च, जीवनशैली या कामकाजी जीवन पर प्रतिबंध, सीकेडी के लक्षणों और जटिलताओं के साथ रहने और स्वास्थ्य या भविष्य के बारे में अनिश्चितता की स्थिति शामिल है। किडनी का उपचाप दीर्घकालिक होता है, नियमित रूप से इसपर होने वाला खर्च रोगियों को परेशान करने वाला हो सकता है, ऊपर से रोगी, काफी हद तक परिवार या अन्य सदस्यों पर निर्भर हो जाता है जो कुछ स्थितियों में अपराधबोध का भाव पैदा करने वाली स्थिति हो सकती है।

ब्लड प्रेशर-शुगर को रखें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किडनी बीमारियों के शिकार सभी लोगों को उन उपायों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी है जिससे इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सके। विशेषतौर पर जिन लोगों को पहले से डायबिटीज या हार्ट की बीमारी है उन्हें इन स्थितियों को नियंत्रित रखना चाहिए। हाई ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर को किडनी की बीमारियों को बढ़ाने वाला पाया गया है।

किडनी के इलाज के साथ डॉक्टर्स को रोगी के लक्षणों पर ध्यान देते हुए उन्हें आवश्यकता होने पर मनोचिकित्सा के लिए भी सुझाव देना चाहिए।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

सीकेडी से पीड़ित व्यक्ति को अगर स्ट्रेस-एंग्जाइटी की दिक्कत बनी रहती है तो उन्हें डॉक्टर से बात करनी चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण के आधार पर दवा या थेरेपी के माध्यम से इस समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। कुछ मरीजों को किडनी के इलाज के साथ-साथ एंटीडिप्रेसेंट दवाओं की भी जरूरत हो सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य की समस्या हमारे शरीर को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जरूरी है कि संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए मानसिक और शारीरिक दोनों सेहत का ध्यान रखा जाए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकिडनी की बीमारी वालों में एंग्जाइटी-डिप्रेशन का खतरा अधिकनई दिल्ली
Previous Post

फलों के अलावा इन सब्जियों की मदद से भी चेहरा चमका सकते हैं आप, जानें इसका सही तरीका

Next Post

सीएए को लेकर अमित शाह का ममता, विजयन पर वार, कहा- नागरिकता केंद्र का मुद्दा…

Related Posts

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

August 11, 2026
रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…
सामान्य

रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

August 11, 2026
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..
सामान्य

मुख्यमंत्री ने कुनकुरी में स्व ज्ञानचंद जैन के निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की..

August 11, 2026
सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…
सामान्य

सावन शिवरात्रि पूजा की ये छोटी-सी गलती पड़ सकती है भारी, जान लें महादेव की पूजा के ये जरूरी नियम…

August 10, 2026
मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…
सामान्य

मानसून में मेकअप के बिगड़ने की टेंशन खत्म बारिश और उमस में भी मेकअप को रखें लंबे समय तक फ्रेश…

August 10, 2026
हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…
सामान्य

हर घर तिरंगा अभियान जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान…

August 10, 2026
Next Post
सीएए को लेकर अमित शाह का ममता, विजयन पर वार, कहा- नागरिकता केंद्र का मुद्दा…

सीएए को लेकर अमित शाह का ममता, विजयन पर वार, कहा- नागरिकता केंद्र का मुद्दा…

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

August 11, 2026
देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

August 11, 2026
रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

August 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

August 11, 2026
देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

August 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन…

by NBTV24
August 11, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें...

Read more
देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल…

August 11, 2026
रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, इस राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां…

August 11, 2026
युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…

युवाओं का हित सर्वोपरि मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में…

August 11, 2026
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व…

August 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com