नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 137वीं कड़ी होगी। इससे पहले 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम की 136वीं कड़ी में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने देशभर में चल रहे जल संरक्षण अभियान ‘कैच द रेन’ का जिक्र करते हुए प्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर जिलों में किए गए कार्यों को विशेष रूप से बताया। पीएम मोदी आज नेपाल में आई त्रासदी पर बात कर सकते हैं।









