नई दिल्ली : 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में यह दिन बुद्ध जयंती के रूप में भारत ही नहीं पूरे विश्व में बौद्ध धर्मावलंबियों के बीच मनाया जाता है।
भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में एक राज परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था, हालांकि बड़े होने पर घर छोड़कर सिद्धार्थ सत्य की खोज के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में सदाचार और शांति का संदेश दिया और भगवान गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए। महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों से दुनिया भर के लोग प्रभावित हैं। जीवन में आई परेशानियों को कम करने के लिए उनके अनमोल विचारों को अपने जीवन में शामिल करें। यहां भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।
जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छिप सकता।
महात्मा बुद्ध के विचार
बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।
महात्मा बुद्ध के विचार
तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
महात्मा बुद्ध के विचार
शक खतरनाक है। शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो।
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार






