• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

अचानक क्यों बढ़ने लगे कोरोना के मामले? विशेषज्ञों ने बताई इसकी तीन वजहें, आपके लिए भी जानना जरूरी

NBTV24 by NBTV24
May 22, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
अचानक क्यों बढ़ने लगे कोरोना के मामले? विशेषज्ञों ने बताई इसकी तीन वजहें, आपके लिए भी जानना जरूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दुनिया के कई देश इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट फिलर्ट की चपेट में आते दिख रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर, भारत में पिछले एक महीने में अचानक से संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल सिंगापुर में इस नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान की गई है। भारत में भी कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है। यहां महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है।

कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर अध्ययन अभी शुरुआती दौर में है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुछ ऐसे म्यूटेशन सामने आए हैं जो इसे आसानी से शरीर में प्रवेश करके संक्रमण बढ़ाने के योग्य बनाते हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत से दुनियाभर में कोरोना के मामले काफी स्थिर थे, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि संक्रमण में अचानक से वृद्धि क्यों होने लगी है?

15 दिनों में 90 फीसदी तक बढ़े मामले

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 5 से 11 मई के सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,900 से अधिक रिपोर्ट की गई जो इससे पिछले सप्ताह के 13,700 मामलों की तुलना में 90% अधिक थी। ज्यादातर मामलों के लिए फिलर्ट वैरिएंट को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है। फरवरी-मार्च के दौरान सिंगापुर में संक्रमितों की संख्या काफी स्थिर थी, फिर अचानक से ये नया वैरिएंट कैसे बढ़ने लगा?

आइए जानते हैं कि महामारी विशेषज्ञ इसके लिए किन कारणों को जिम्मेदार मानते हैं?

क्या कहते हैं महामारी विशेषज्ञ?

न्यूयॉर्क स्थित बफेलो यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोगों के प्रमुख थॉमस ए.रूसो ने बताया, कोरोना के अचानक बढ़ते मामलों के लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। सबसे प्रमुख कारण है कि वायरस अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए लगातार म्यूटेट होते रहते हैं। कोरोना ही नहीं ये सभी वायरस के साथ होने वाली प्रक्रिया है। कोरोना के मूल स्वरूप में भी लगातार परिवर्तन होता रहता है। नया वैरिएंट फिलर्ट भी ओमिक्रॉन का ही अपडेटेड स्वरूप है, म्यूटेशन के कारण इसके स्पाइक प्रोटीन में कुछ बदलाव देखे जा रहे हैं जो इसके स्वरूप को बदल रहे हैं।

कमजोर प्रतिरक्षा वालों की बढ़ती संख्या

इसके अलावा संक्रमण के बढ़ने का दूसरा कारण दुनियाभर में कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों की बढ़ती संख्या भी हो सकती है। युवा आबादी में कोरोना के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी के मामले अधिक देखे जा रहे हैं जिससे नए लहर के प्रति हमारी संवेदनशीलता बढ़ती जा रही है। समय के साथ टीकों की प्रभाविकता कम हो जाती है, ज्यादातर लोगों को आखिरी वैक्सीन लिए लंबा वक्त हो गया है जिससे एक बार फिर से संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। कुछ अध्ययनों में वैज्ञानिक इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए फ्लू जैसी सालाना कोविड वैक्सीन लगाने की भी सलाह देते रहे हैं।

वैक्सीन कवरेज में अंतर

महामारी विशेषज्ञ बताते हैं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए तीसरा कारण वैक्सीन कवरेज की उम्र को माना जा रहा है। सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2023 के बाद से केवल 22.6% वयस्कों ने कोविड-19 वैक्सीन ली है। डेटा से यह भी पता चलता है कि टीकाकरण कवरेज उम्र के हिसाब से बढ़ा है, 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का इस दौरान टीकाकरण अधिक हुआ है। लिहाजा बुजुर्गों में तो कोरोना के प्रति सुरक्षा प्रणाली देखी जा रही है पर युवाओं में प्रतिरक्षा की कमी है। कोरोना की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वैरिएंट्स के सबसे ज्यादा शिकार युवा आबादी ही देखी जा रही है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaअचानक क्यों बढ़ने लगे कोरोना के मामले? विशेषज्ञों ने बताई इसकी तीन वजहेंनई दिल्ली
Previous Post

गर्मी में आग की भट्टी बन जाती है किचन, अपनी रसोई को ठंडा रखने के लिए करें ये 5 काम

Next Post

जीवन में खुश रहना सिखाते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें

Related Posts

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…
सामान्य

नवनियुक्त राज्यपालों को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

October 13, 2026
महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

महिला सशक्तिकरण से विकसित प्रदेश का सपना होगा साकार मुख्यमंत्री साय…

October 12, 2026
इन किसानों को बड़ी सौगात, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी, पुराने सत्र का भी बढ़ी दर से मिलेगा भुगतान…
सामान्य

सीएम साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए इतने लाख रुपये स्वीकृत

October 10, 2026
सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ
सामान्य

सुखा प्रभावित छात्रों की परीक्षा फीस माफ, इस यूनिवर्सिटी पर 7 करोड़ रुपए का पड़ेगा बोझ

October 3, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…
सामान्य

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस…

September 26, 2026
Next Post
जीवन में खुश रहना सिखाते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें

जीवन में खुश रहना सिखाते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

October 15, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…
छत्तीसगढ़

शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात यहां पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल…

by NBTV24
October 15, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव के...

Read more
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

October 15, 2026
माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए सीएम साय…

October 15, 2026
प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

प्रदेश में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता…

October 15, 2026
कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री साय…

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री साय…

October 14, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com