• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

NBTV24 by NBTV24
August 9, 2026
in छत्तीसगढ़
0
700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter



रायपुर- प्रदेश में शिक्षकों की कमी का हवाला देकर पिछले शिक्षा सत्र में बड़े पैमाने पर किए गए युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच शिक्षा सत्र में करीब 700 शिक्षकों के प्रशासनिक तबादले किए जाने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रशासनिक तबादलों की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पिछले सत्र में शिक्षकों की आवश्यकता और उपलब्धता का आकलन कर युक्तियुक्तकरण किया गया था, तो बीच सत्र में पुनः इतने बड़े पैमाने पर शिक्षकों का स्थानांतरण करने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
तबादले से पहले रिक्त पदों की जानकारी क्यों नहीं
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि किसी भी शिक्षक का प्रशासनिक स्थानांतरण करने से पहले संबंधित जिले और विद्यालयों में वास्तविक रिक्त पदों की जानकारी जुटाना आवश्यक है।
यदि अधिकांश शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर तबादला दिया गया है, तो शिक्षकों को विकल्प देने से पहले स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध क्यों नहीं कराई गई?
उन्होंने सवाल किया—
“यदि रिक्त पदों की जानकारी थी तो शिक्षकों के सामने सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? और यदि रिक्त पदों की जानकारी नहीं थी, तो बिना रिक्त पदों का आकलन किए तबादले कैसे किए गए?”
युक्तियुक्तकरण से पीड़ित शिक्षकों को फिर झटका
नवीन शिक्षक संघ ने कहा कि पिछले शिक्षा सत्र में युक्तियुक्तकरण के नाम पर बड़ी संख्या में शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों से हटाकर दूसरे विद्यालयों में पदस्थ किया गया था। कई शिक्षक आज भी युक्तियुक्तकरण से उत्पन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।
ऐसे समय में बीच शिक्षा सत्र में फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक तबादले किए जाने से शिक्षकों के साथ अन्याय की स्थिति बन रही है।
संघ का कहना है कि बार-बार स्थानांतरण से केवल शिक्षक ही प्रभावित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
खुली स्थानांतरण नीति लागू क्यों नहीं?
प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों के लिए खुली एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू की जानी चाहिए।
शिक्षकों को जिले एवं विद्यालयवार रिक्त पदों की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद शिक्षकों से विकल्प लेकर पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण किया जाए, ताकि किसी भी शिक्षक को यह महसूस न हो कि उसके साथ मनमानी या भेदभाव हुआ है।
संघ ने शासन के सामने रखे 6 बड़े सवाल

  1. पिछले सत्र में शिक्षकों की कमी बताकर युक्तियुक्तकरण किया गया तो अब बीच सत्र में करीब 700 तबादले क्यों?
  2. तबादले से पहले स्कूलवार वास्तविक रिक्त पदों की जानकारी क्यों नहीं जुटाई गई?
  3. शिक्षकों को विकल्प देने से पहले रिक्त पदों की सूची सार्वजनिक क्यों नहीं की गई?
  4. युक्तियुक्तकरण से प्रभावित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किए बिना पुनः तबादले क्यों?
  5. बीच सत्र में इतने बड़े पैमाने पर तबादले से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी?
  6. शिक्षकों के लिए खुली और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने में आखिर परेशानी क्या है?
    प्रदेश अध्यक्ष बोले—“शिक्षा व्यवस्था प्रयोग का विषय नहीं”
    विकास सिंह राजपूत ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था कोई प्रयोगशाला नहीं है। हर प्रशासनिक निर्णय का सीधा असर विद्यालयों और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ता है।
    उन्होंने शासन से मांग की कि वर्तमान प्रशासनिक तबादलों की समीक्षा करते हुए स्कूलवार शिक्षक उपलब्धता एवं रिक्त पदों का वास्तविक आकलन किया जाए। युक्तियुक्तकरण से पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जाए तथा भविष्य के लिए स्पष्ट, खुली एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू की जाए।
    शिक्षकों को इधर-उधर करने से पहले यह सुनिश्चित हो कि बच्चों की पढ़ाई कहीं इधर-उधर न हो जाए
    — विकास सिंह राजपूत
    प्रदेश अध्यक्ष, नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़
    मो: 94255 68486
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

Next Post

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

Related Posts

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय
छत्तीसगढ़

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

August 8, 2026
उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा…

August 8, 2026
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार सीएम साय…
छत्तीसगढ़

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार सीएम साय…

August 8, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ सीएम साय…
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना मातृशक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की समृद्धि का अभियान – मुख्यमंत्री श्री साय

August 8, 2026
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की इस नंबर किस्त…
छत्तीसगढ़

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की इस नंबर किस्त…

August 8, 2026
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ सीएम साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश को ये बड़ी उपलब्धि

August 7, 2026
Next Post
CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी...

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

August 9, 2026
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

August 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

August 9, 2026
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…
सामान्य

सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी…

by NBTV24
August 9, 2026
0

नई दिल्ली:– सावन का पावन महीना अभी चल रहा है। यह समय भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ...

Read more
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, इनको किया सलाम…

August 9, 2026
CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

CGMSCL मे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीदी में भारी गड़बड़ी…

August 9, 2026
700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

700 तबादलों पर उठे सवाल पहले रिक्त पद तो गिन लेते साहब युक्तियुक्तकरण के बाद अब बीच सत्र में प्रशासनिक तबादलों की मार, नवीन शिक्षक संघ ने पूछाबच्चों की पढ़ाई का क्या होगा…

August 9, 2026
कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएम साय

August 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com