• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान कह दिया यह बड़ी बात:गरीबों की बजाय पूंजीपति मित्रों के लिए काम करती हैं मोदी सरकार…

NBTV24 by NBTV24
October 29, 2023
in आज, छत्तीसगढ़, राजनीति, लाइफस्टाइल, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कांकेर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों -कालेजों में केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा का बड़ा चुनावी वादा करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला और उस पर गरीबों की बजाय चुनिन्दा पूंजीपति मित्रों के लिए काम करने का आरोप लगाया।श्री गांधी ने आज भानुप्रतापपुर में एक बड़ी चुनावी सभा में कहा कि सरकार चलाने के केवल दो तरीके हैं।

जिसमें पहला प्रदेश या देश के सबसे अमीर लोगो को फायदा पहुंचाने के लिए कार्य किया जाय,तो दूसरा सबसे गरीबों लोगो को आगे बढ़ने के लिए मदद की जाय। कांग्रेस और यूपीए की सरकारे दूसरे तरीके से काम कर रही है। उनकी प्राथमिकता में किसान,मजदूर,बेरोजगार हैं। दूसरी ओर भाजपा के की सरकारे एवं लोग बड़ी बड़ी बाते करेंगे लेकिन अन्त में वह अडानी जी की मदद करेंगे।

खदान,एयरपोर्ट,पोर्ट अडानी को सब सौंप दिए गए,कृषि के तीन काले कानून भी अडानी की मदद के लिए बने थे। हिमाचल हो या कश्मीर सेव के व्यवसाय पर अडानी का कब्जा है। दो तीन बड़े उद्योगपतियों की खुली मदद हो रही हैं। श्री गांधी ने कहा कि जब तक किसानों गरीबों की मदद नही होगी,देश आगे नही बढ़ सकता। किसान की जेब में जब पैसा आता है,तो वह गांव में छोटे कस्बों और छोटे शहरों में पैसा डालता है और गांव से लेकर छोटे शहरों तक की अर्थव्यवस्था बढ़ती और मजबूत होती है। भाजपा इसके उलट अडानी को पैसा दे देती है,तो क्या अडानी वह पैसा गांव छोटे कस्बे में खर्च करता है। अडानी वह पैसा विदेशों में खर्च करता है,वहां पर फैक्ट्रियां खरीदता है,व्यापार करता है।

श्री गांधी ने अन्य पिछड़ा वर् के मुद्दे पर मोदी सरकार पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि इस वर्ग को ठगा जा रहा है। उन्होने कहा कि हर भाषण में ओबीसी ओबीसी करने वालों की जाति जनगणना पर बोलती बन्द है।आखिर जाति जनगणना से क्यों डरते हो।इस पर क्यों चुप्पी साध रखी है। श्री गांधी ने कहा कि ओबीसी की जितनी भागीदारी होनी चाहिए,नही हैं। प्रधानमंत्री मोदी सच्चाई जानते है,लेकिन उसे छिपाया जा रहा है। उन्होने सवाल किया कि कांग्रेस के समय में हुई जातीय जनगणना के आकड़े सरकार के पास जब उपलब्ध हैं तो उसे सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत हैं।

उन्होने कहा कि देशभर में 50 से 55 प्रतिशत ओबीसी की आबादी है। इस वर्ग को अपनी भागीदारी के लिए जागरूक होना पड़ेगा। उन्हे ठगा जा रहा है। उन्होने देश के 90 सचिवों में महज तीन के ओबीसी वर्ग से होने के आकड़े को दोहराते हुए कहा कि देश को चलाने में उनकी महज पांच प्रतिशत भागीदारी है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी की सरकार नही है,मोदी और भाजपा इस वर्ग के साथ अन्याय कर रहे है। उन्होने कहा कि मोदी जी से मीडिया तो प्रश्न नही कर सकता,उनसे जनसभाओं में चिल्ला कर पूछो कि कांग्रेस द्वारा करवाई गई जाति जनगणना के आकड़े रिलीज करे।

श्री गांधी ने आदिवासियों को वनवासी कहने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी वह हैं जोकि देश की जमीन के पहले वास्तविक मालिक थे। उनकी संसकृति,इतिहास,जल ,जंगल,जमीन सभी की रक्षा की जानी चाहिए।आदिवासियों को उनका हक मिलना चाहिए। वनवासी का अर्थ आप हिन्दुस्तान के पहले मालिक नही थे,आप जंगल में रहते है।

यह आदिवासियों का अपमान है और उनकी संस्कृति,इतिहास और भाषाओं पर आक्रमण है। उन्होने कहा कि पेसा कानून बनाकर उनकी सरकार ने आदिवासियों की जमीन को बगैर ग्रामसभा की मंजूरी के लेने पर रोक लगाई थी,मोदी सरकार ने इसे पलट दिया और पेसा कानून को खोखला बना दिया।

उन्होने लोगो को पांच वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर किए अहम चुनावी वादों को याद दिलाते हुए कहा कि किसानों की ऋणमाफी,2500 रूपए क्विंटल धान की खरीद,बिजली बिल हाफ जैसे वादों को उनकी सरकार ने शपथ लेने के दो घंटे के भीतर पूरा कर दिया था,जिसे चुनाव के दौरान मोदी और भाजपा के नेता बोलते थे कि पूरा नही किया जा सकता। उन्होने कहा कि वह जो कहते है वह करते है।

श्री गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर केजी से पीजी तक सरकारी स्कूलों कालेजों में निशुल्क शिक्षा देने का ऐलान करते हुए कहा कि इसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा भी शामिल है। तेदूपत्ता की चार हजार रूपए बोरी में खरीद होगी और प्रति परिवार चार हजार रूपए तेदूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन राशि अलग से दी जायेगी। सभी वनोपज के समर्थन मूल्य में 10 रूपए क्विंटल की वृद्धि की जायेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस जो वादे कर रही है उसे हर कीमत पर पूरा किया जायेंगा। यह वादा भाजपा की तरह नही है जिसका वादे कर उसे पूरा नही करने और उसे भुला देने का ट्रैक रिकार्ड है। उन्होने किसानों की आय दोगुनी करने,15 लाख हर व्यक्ति के खाते में आने,प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियों जैसे कई वादे का उल्लेख करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा।

Tags: Another big problem faced by the farmers in paddy is the outbreak of leaf wrapped caterpillar in paddyHindi newsIndiaToday newsकांकेरछत्तीसगढ़राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान
Previous Post

सीएम फेस पर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, कहा कि- ज्वाइंट लीडरशिप में लड़ रहे हैं चुनाव…

Next Post

जनता कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा…

Related Posts

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर
छत्तीसगढ़

कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

October 30, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर
छत्तीसगढ़

अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

October 30, 2026
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सीएम साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी…

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई…

by NBTV24
October 31, 2026
0

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

कार्तिक मास में रोजाना पढ़ें यह कथा, पूरी होंगी मनोकामनाएं…

October 30, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय की पहल लाई रंग,केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को गति छह केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर

अन्नदाता किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला मुख्यमंत्री साय…

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल…

October 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com