*मऊगंज:-* कलेक्ट्रेट ग्राउंड में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव द्वारा राम पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्रा व स्थानीय पतंग प्रेमियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रथम पुरस्कार विजेता युगल जोड़ी लक्ष्मी द्विवेदी रितेश मिश्रा की टीम रही वही द्वितीय पुरस्कार अरविंद यादव फरहान अख्तर की जोड़ी को मिला तृतीय पुरस्कार तृप्ति एवं प्रतिभा रही प्रथम पुरस्कार ₹1000 द्वितीय पुरस्कार विजेता को 500 और तृतीय विजेता को ₹300 नगद राशि जिला प्रशासन मऊगंज द्वारा दी गई पतंग प्रतियोगिता के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल के प्रति बढ़ावा देने प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।











