• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बाल संरक्षण पर राज्यस्तरीय कार्यशाला हर बच्चा अपना है, यही सोच बदलेगी भविष्य की दिशा :- मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बच्चों के विषय में होना होगा अधिक संवेदनशील- डॉ संजीव शुक्ला…

NBTV24 by NBTV24
March 24, 2026
in छत्तीसगढ़
0
बाल संरक्षण पर राज्यस्तरीय कार्यशाला हर बच्चा अपना है, यही सोच बदलेगी भविष्य की दिशा :- मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बच्चों के विषय में होना होगा अधिक संवेदनशील- डॉ संजीव शुक्ला…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा बच्चों के अधिकारों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस एक दिवसीय कार्यशाला को दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम सत्र राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से आईं शाइस्ता शाह ने लिया व द्वितीय सत्र कमिश्नरेट रायपुर के संजीव शुक्ला ने लिया, जिसमें सभी जिलों से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल गृह अधीक्षक, SJPU (Special Juvenile Police Unit) शामिल हुए।

स्वागत उद्बोधन सचिव प्रतीक खरे ने दिया। आयोग अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि केवल चिंता या चिंतन नहीं होगा, बल्कि मंथन होगा और आप सभी को इस मंथन को सार्थक करना है। बच्चे जो राष्ट्र का भविष्य हैं, जो राष्ट्र की नींव हैं। सोचिए, जो इतने Valuable हैं, वे vulnerable क्यों हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस दिशा में गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है, ताकि यह नींव कमजोर न पड़े। अपने 19 जिलों के दौरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर देते हुए कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे राष्ट्र की नींव हैं, लेकिन छोटी-छोटी जिम्मेदारियों से हम बचते हैं। बच्चों से अपराध नहीं होता, बल्कि उनसे गलतियां होती हैं। बाल गृह एवं बालिका गृह में रह रहे CNCP बच्चों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बाल गृह विकल्प नहीं, बल्कि उनका घर है, इसलिए उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि हम बच्चों को ऊंचाइयों पर पहुंचते देखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा देना भी उतना ही आवश्यक है। यह कार्यशाला बच्चों के भविष्य को सही दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक हम दूसरों के बच्चों को अपने बच्चों की तरह नहीं देखेंगे, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधि द्वारा शालाओं में बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा NCPCR के पॉक्सो ट्रैकिंग पोर्टल पर विस्तार से जानकारी दी गई। किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 2(14), 2(9), धारा 77 एवं 78 के तहत बच्चों में मादक द्रव्यों के प्रयोग एवं उनके व्यापार से उन्मूलन पर चर्चा की गई। संयुक्त कार्य योजना, एनसीपीसीआर की गाइडलाइन तथा छत्तीसगढ़ में नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस मुख्यालय, मिशन वात्सल्य एवं समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इसके साथ ही सत्र में रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बच्चों से जुड़े विभिन्न मामलों को समझाते हुए Law and Force Department की संवेदनशील भूमिका पर बल दिया। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए शपथ भी ली और छत्तीसगढ़ में बाल तस्करी के परिदृश्य एवं उसके उन्मूलन के लिए आवश्यक सुझावों पर चर्चा भी की गई।किशोर न्याय अधिनियम की धारा 46 सहपठित नियम 25 के अंतर्गत प्रदेश में पश्चातवर्ती देखभाल (After Care) के प्रयासों पर चर्चा की गई तथा जिलेवार एवं बाल गृहवार कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया गया।

इस अवसर प महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शाइस्ता शाह, रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला, SJPU हेड रश्मीत कौर, एडिशनल कमिश्नर ये पुलिस रायपुर कांबले, आयोग सचिव प्रतीक खरे सहित सभी जिलों के SJPU, DEO, DCPO एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों के समन्वय से बच्चों के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान…

Next Post

हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…

Related Posts

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…
छत्तीसगढ़

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

May 31, 2026
आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…
छत्तीसगढ़

आज यहां पर पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ का आयोजन, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन…

May 30, 2026
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड में सफल मॉक ड्रिल का आयोजन

May 30, 2026
सफल हुई सीएम डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में एमपी लगातार बना रहा रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़

चोरी की मोटर सायकल के साथ आरोपी गिरफ्तार…

May 28, 2026
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर हुई कार्यशाला…
छत्तीसगढ़

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन से पर्यावरण प्रदूषण रोकना है – सीईओ जिला पंचायत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर हुई कार्यशाला…

May 28, 2026
रोटरी क्लब व मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल से शुरू हुआ निशुल्क डायलिसिस सेंटर प्रतिदिन 12 मरीजों को मिलेगा लाभ…
छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब व मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल से शुरू हुआ निशुल्क डायलिसिस सेंटर प्रतिदिन 12 मरीजों को मिलेगा लाभ…

May 27, 2026
Next Post
हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…

हर महिला को 24 हजार, तीन फ्री सिलेंडर AIADMK ने खोला चुनावी पिटारा देखें यहां से घोषणापत्र…

खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…

खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…

May 31, 2026
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

May 31, 2026
युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात मुख्यमंत्री साय ने किया अत्याधुनिक के इस पार्क लोकार्पण…

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात मुख्यमंत्री साय ने किया अत्याधुनिक के इस पार्क लोकार्पण…

May 31, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…

खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…

May 31, 2026
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

May 31, 2026
खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…
मध्यप्रदेश

खत्म होगा 10 साल का इंतजार हाई कोर्ट अगले सप्ताह सुना सकता है ये फैसला…

by NBTV24
May 31, 2026
0

मध्यप्रदेश:– पदोन्नति नियम- 2025 को लेकर हाई कोर्ट जबलपुर अगले सप्ताह निर्णय सुना सकता है। मामले की सुनवाई पूरी हो...

Read more
मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव सीएम ने कहा – यह प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण’…

May 31, 2026
युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात मुख्यमंत्री साय ने किया अत्याधुनिक के इस पार्क लोकार्पण…

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात मुख्यमंत्री साय ने किया अत्याधुनिक के इस पार्क लोकार्पण…

May 31, 2026
आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…

आखिर क्यों बढ़ रही हैं सिजेरियन डिलीवरी इस राज्य में 90% प्रसव ऑपरेशन से, जानें कारण…

May 31, 2026
हीटवेव से रहें सतर्क, अपनाएं आम का पना, छाछ समेत ये देसी नुस्खे’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील, बड़ी बातें…

हीटवेव से रहें सतर्क, अपनाएं आम का पना, छाछ समेत ये देसी नुस्खे’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील, बड़ी बातें…

May 31, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com