• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
June 30, 2026
in छत्तीसगढ़
0
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात सीताबेंगरा गुफा का अवलोकन किया तथा इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जोगीमारा गुफा के प्राचीन शिलालेख, भित्तिचित्रों तथा क्षेत्र की अनूठी प्राकृतिक धरोहर हाथीपोल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि रामगढ़ सरगुजा की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक चेतना, कला, आस्था और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात यह स्थल संस्कृति, इतिहास, साहित्य एवं पर्यटन का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती केवल प्राकृतिक संपदा से ही समृद्ध नहीं है, बल्कि इसकी सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत भी विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान रखती है। रामगढ़ जैसी धरोहरें हमारी ऐतिहासिक अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव की अमूल्य निधि हैं, जिनका संरक्षण और संवर्धन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हो सकें और स्थानीय लोगों को भी रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त हों।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ पर्वत की पश्चिमी ढलान पर स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाएँ भारतीय इतिहास, स्थापत्य, शिलालेख एवं चित्रकला की अनुपम धरोहर मानी जाती हैं। मान्यता है कि महाकवि कालिदास ने इन्हीं पहाड़ियों में अपनी कालजयी कृति “मेघदूतम्” की रचना की थी, जिसका आरंभ “आषाढस्य प्रथमदिवसे” से होता है। इसी ऐतिहासिक एवं साहित्यिक स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आषाढ़ के प्रथम दिवस पर रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। लगभग 44 फीट लंबी सीताबेंगरा गुफा में निर्मित प्राकृतिक रंगमंच, जोगीमारा गुफा में तीसरी-दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की भित्तिचित्र परंपरा तथा यहाँ प्राप्त प्राचीन अभिलेख इस क्षेत्र को विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान प्रदान करते हैं।

रामगढ़ की एक अन्य महत्वपूर्ण पहचान “हाथीपोल” नामक प्राकृतिक सुरंग है। लगभग 180 फीट लंबी तथा 15 से 20 फीट ऊँची यह प्राकृतिक सुरंग अपनी अनूठी संरचना के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। माना जाता है कि वर्षों तक जल प्रवाह के कारण इसका वर्तमान स्वरूप विकसित हुआ। सुरंग के दूसरे छोर पर स्थित सीताबेंगरा एवं जोगीमारा गुफाएँ इस सम्पूर्ण क्षेत्र को और अधिक रहस्यमयी, आकर्षक एवं ऐतिहासिक महत्व प्रदान करती हैं। रामगढ़ पर्वत के निचले शिखर पर स्थित इन कलात्मक गुफाओं का संबंध रामायणकालीन परंपराओं से भी जोड़ा जाता है, जिसके कारण यह स्थल धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने किया इस कथा के पोस्टर का विमोचन…

Next Post

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

Related Posts

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव आम हर किसी का खास है-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम…
छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब का आम महोत्सव आम हर किसी का खास है-कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम…

June 30, 2026
इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…
छत्तीसगढ़

इन जिलों के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री; खेल विभाग की बैठक से लेकर रामगढ़ महोत्सव तक…

June 30, 2026
बिजली उपभोक्ताओं को CM का तोहफा, 3 महीने और बढ़ाई गई इस योजना की अवधि; जानें कैसे मिलेगा…
छत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ताओं को CM का तोहफा, 3 महीने और बढ़ाई गई इस योजना की अवधि; जानें कैसे मिलेगा…

June 30, 2026
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक यहां के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत…
छत्तीसगढ़

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक यहां के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत…

June 29, 2026
Next Post
सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

June 30, 2026
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

June 30, 2026
मुख्यमंत्री साय ने किया इस कथा के पोस्टर का विमोचन…

मुख्यमंत्री साय ने किया इस कथा के पोस्टर का विमोचन…

June 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

June 30, 2026
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

June 30, 2026
सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…
छत्तीसगढ़

सीएम साय ने भाजपा महिला मोर्चा की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को दी बधाई…

by NBTV24
June 30, 2026
0

छत्तीसगढ़:– भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार के तहत नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी...

Read more
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री साय…

June 30, 2026
मुख्यमंत्री साय ने किया इस कथा के पोस्टर का विमोचन…

मुख्यमंत्री साय ने किया इस कथा के पोस्टर का विमोचन…

June 30, 2026
इस कक्षा के बच्चों की किताब में छपा एक्टर का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल…

इस कक्षा के बच्चों की किताब में छपा एक्टर का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल…

June 30, 2026
सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात

June 30, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com