मध्यप्रदेश:- नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतर मौका आया है, इसके लिए एटीपीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 5 वर्षों के लिए 50 एक्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी की है, इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक लोग एटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन के के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर है।
खाली पड़े पदों के लिए चयन प्रक्रिया साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए होगी, जो भी उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे दिए गए आयु सीमा, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और शैक्षणिक योग्यता के बारे में नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
एनटीपीसी 2023 चयन दो भागों में किया जाएगा, पहला इंटरव्यू और दूसरा डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन। नौकरी मिलने पर चयनित उम्मीदवारों को 90,000 रुपये की मासिक कंसोलिडेटेड राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी आवास/एचआरए, रात्रि पाली मनोरंजन भत्ता, और स्वयं, पति/पत्नी और दो बच्चों के लिए चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।











