• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

लू का रेड अलर्ट, बढ़ेगा पारा… तीन दिन आसमान से बरसेगी आग

NBTV24 by NBTV24
May 27, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
लू का रेड अलर्ट, बढ़ेगा पारा… तीन दिन आसमान से बरसेगी आग
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली समेत एनसीआर में नौतपा का असर शबाब पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में अगले तीन दिनों तक लू का रेड अलर्ट जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है।

राजधानी में आसमान से आग बरस रही है। रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में लू का रेड अलर्ट
दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर व नजफगढ़ इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है। इससे चिलचिलाती भीषण गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 31 मई को बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।
बाजारों में दिख रहा गर्मी का असर
हर दिन गर्मी का सितम बढ़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। रविवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद रहे। इससे स्थानीय इलाकों से लेकर मुख्य सड़कें वीरान दिखीं। पर्यटन स्थल व बाजारों में भी लोगों की संख्या बहुत ही कम रही। दोपहर से पहले ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। जो लोग बाहर थे, वह छाया की तलाश में दिखे।

दिल्ली का बढ़ेगा पारा
सुबह से ही गर्म हवा चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 62 फीसदी रहा।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में आसमान साफ रहेगा इससे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है, तो कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनेगी। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले चार दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा, इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली के इन इलाकों में इतना पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि नजफगढ़ इलाके में 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 47.8, पूसा में 46.8, आया नगर में 46.3, पालम में 46.1 व रिज में 45.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
पिछले कुछ वर्ष के आंकड़े
2015 —- 45.5 डिग्री सेल्सियस
2016 —- 39 डिग्री सेल्सियस
2017 —- 41 डिग्री सेल्सियस
2018 —- 44 डिग्री सेल्सियस
2019 —- 37 डिग्री सेल्सियस
2020 —- 44 डिग्री सेल्सियस
2021 —- 39.4 डिग्री सेल्सियस
2022 —- 34.4 डिग्री सेल्सियस
2023 —- 36.9 डिग्री सेल्सियस

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति बढ़ने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 190 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 247 रहा, यह खराब श्रेणी है। नोएडा में 227, फरीदाबाद में 210, गुरुग्राम में 144 व गाजियाबाद में 166 एक्यूआई दर्ज किया।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीलू का रेड अलर्ट
Previous Post

रूखे और बेजान बालों से हैं परेशान तो करें यह काम, तुरंत बालों में दिखेगा असर

Next Post

इस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौत, जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

Related Posts

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…
सामान्य

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…
सामान्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…
सामान्य

समुद्र से समृद्धि तक पीएम ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत…

June 21, 2026
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…
सामान्य

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा सीएम साय…

June 20, 2026
दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!
सामान्य

दर्द से तड़पते बेजुबान सांड के लिए मसीहा बने युवा “पार्षद रजत प्रसाद खूंटे”सरिया निकाल दिलाई पीड़ा से मुक्ति!

June 19, 2026
सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…
सामान्य

सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 का आयोजन…

June 19, 2026
Next Post
इस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौत, जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

इस संक्रामक बीमारी से 40 से अधिक की मौत, जानिए इसके लक्षण से लेकर बचाव तक सबकुछ

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…
छत्तीसगढ़

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

by NBTV24
June 21, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में...

Read more
मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश

June 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबिकापुर में उमड़ा जनसैलाब, CM साय ने हजारों लोगों संग किया योग…

June 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com