• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव, CM साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील…

NBTV24 by NBTV24
June 13, 2025
in छत्तीसगढ़
0
लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है. उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे. इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो.

मुख्यमंत्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है, और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को धीरे-धीरे शून्य किया जाए. इसके लिए शैक्षणिक अवरोधों को पहचानकर उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी सभी हितधारकों की साझा है.

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: एक ठोस पहल
मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है. इसके साथ ही, सरकार द्वारा शिक्षकों और विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके.

अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्कूल शिक्षा क्षेत्र की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सहभागिता करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे.

सामाजिक सहभागिता से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर परिणाममूलक कार्य करने होंगे. उन्होंने आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

शाला प्रवेश उत्सव को बनाएं जनअभियान
मुख्यमंत्री के इस पत्र को राज्य में शिक्षा को लेकर एक जनांदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. इससे न केवल बच्चों की स्कूल तक पहुंच बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा मिलेगी. प्रदेश सरकार के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी.

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.School admission festival will start from June 16Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

साय सरकार की डिजिटल क्रांति, डिजीलॉकर से 5 लाख पेंशनरों और कर्मचारियों को बड़ी राहत

Next Post

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों की नई जिंदगी की शुरुआत

Related Posts

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…
छत्तीसगढ़

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…
छत्तीसगढ़

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

August 17, 2026
अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…
छत्तीसगढ़

अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय है जुड़ाव…

August 17, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों की नई जिंदगी की शुरुआत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ितों की नई जिंदगी की शुरुआत

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

August 17, 2026
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…
छत्तीसगढ़

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

by NBTV24
August 17, 2026
0

नई दिल्ली:– मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया...

Read more
मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में यहां की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान…

August 17, 2026
मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

मुख्यमंत्री साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की…

August 17, 2026
गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे CM साय, बैलों के साथ हल चलाकर की बियासी; बोले- खेती मेरे लिए सिर्फ आजीविका नहीं, जीवन का ये…

August 17, 2026
तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

तीसरे सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा काशी विश्वनाथ धाम, इस चीज से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

August 17, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com