• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…

NBTV24 by NBTV24
January 19, 2026
in राजनीति
0
शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश :– प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम स्नान से वंचित रहने का मामला गरमाया हुआ है। इस घटना के बाद शंकराचार्य ने मौन व्रत धारण करने की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि रविवार की घटना के बाद से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल का त्याग कर दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे वे अपनी आगे की रणनीति का खुलासा कर सकते हैं। वहीं, माघ मेला क्षेत्र में रविवार को दिन भर शंकराचार्य की पालकी को रोके जाने का मामला चर्चा में रहा। पुलिस-प्रशासन की ओर से पालकी रोकने की घटना के बाद शंकराचार्य का गुस्सा बढ़ा हुआ है।

पालकी रोकने पर हंगामा
मौनी अमावस्या पर पालकी पर बैठकर संगम स्नान करने जा रहे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोकने पर हंगामा की खबरें सामने आईं। शंकराचार्य के समर्थकों ने इस घटना का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों के साथ धक्कामुक्की भी हुई। संगम तट पर करीब तीन घंटे तक खींचतान, धक्कामुक्की और हो-हल्ला चलता रहा। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन नहीं माना और शंकराचार्य बिना स्नान के वापस लौट गए।

सुबह से दोपहर तक हंगामा
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने अनुयायियों के साथ रविवार सुबह करीब 9:47 बजे संगम नोज पर पहुंचे थे। इस दौरान वे पालकी पर सवार थे और उनके अनुयायी पैदल चल रहे थे। मौनी अमावस्या पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए संगम नोज पर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने शंकराचार्य को बैरिकेडिंग के पास रोक दिया। उन्हें कहा गया कि पालकी पर बैठकर स्नान के लिए वे आगे नहीं जा सकते, बल्कि पैदल स्नान के लिए जाने को कहा गया। वहां से संगम नोज की दूरी करीब 50 मीटर थी। अनुयायियों ने इस पर विरोध किया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आक्रोश प्रदर्शन संगम वाच टावर तक पहुंचा।

शंकराचार्य ने क्या कहा?
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे करीब 40 सालों से संगम स्नान करने आ रहे हैं। शंकराचार्य बनने के बाद पिछले तीन वर्ष से पालकी पर आ रहे हैं। उनका कहना था कि श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पास आ जाते हैं, जिससे भगदड़ की स्थिति बन सकती है। पालकी पर बैठकर दूर से ही लोग दर्शन कर लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन उन्हें पैदल करके नीचा दिखाना चाहते हैं।

शंकराचार्य ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि पुलिस ने भगदड़ कराकर उन्हें मारने की साजिश की थी। बिना वर्दी के पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटाया। उन्होंने कहा कि वह तभी स्नान करेंगे जब बदसलूकी करने वाले अफसर उन्हें सम्मान के साथ भेजेंगे। पिछले कुम्भ में हुई भगदड़ के लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया था, इसलिए इस बार उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने मेला छोड़ देने की चेतावनी भी दी।

पुलिस कमिश्नर का जवाब
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने कहा कि शंकराचार्य 200 अनुयायियों के साथ संगम नोज पर जाना चाहते थे। उन्हें कहा गया कि वे पालकी से उतरकर 20 अनुयायियों के साथ स्नान कर लें, लेकिन उन्होंने यह नहीं माना। उनके समर्थकों ने पुलिस के जवानों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद कुछ लोगों को हटाया गया, क्योंकि वे संत थे, इसलिए उनसे मारपीट नहीं की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि माघ मेले में नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी घटना का वीडियो देखा जा रहा है, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर से भी हुई बहस
शंकराचार्य की पालकी को रोकने के बाद भी वे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पालकी के वाच टावर के आगे निकलने पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को संगम पर आम श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पालकी रोकने को कहा। पुलिस कमिश्नर ने जब शंकराचार्य और उनके अनुयायियों को समझाने की कोशिश की तो बहस हो गई। इस बीच कुछ अनुयायियों को पुलिस संगम चौकी के अंदर खींच ले गई।

शंकराचार्य की पालकी संगम तट से लौट ही रही थी, लेकिन हंगामे को देखकर फिर रुक गई। मामला बढ़ता देख डीएम मनीष कुमार वर्मा और मेलाधिकारी ऋषिराज भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने शंकराचार्य से पैदल स्नान के लिए जाने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस बल और शंकराचार्य के अनुयायियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होगी चुनाव, इस नाम का बनना तय…

Next Post

10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…

Related Posts

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…
राजनीति

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…

March 9, 2026
राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…
राजनीति

राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

March 9, 2026
महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…
राजनीति

महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

March 8, 2026
JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
राजनीति

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…

March 6, 2026
प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
राजनीति

प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

March 5, 2026
नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
राजनीति

नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

March 5, 2026
Next Post
10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…

10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

March 11, 2026
आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

March 11, 2026
यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

March 11, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

March 11, 2026
आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

March 11, 2026
खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
सामान्य

खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

by NBTV24
March 11, 2026
0

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी...

Read more
आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…

March 11, 2026
यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

March 11, 2026
मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

March 11, 2026
दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

March 11, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com