• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…

NBTV24 by NBTV24
March 9, 2026
in राजनीति, सामान्य
0
विधानसभा में अफीम की खेती पर हंगामा, चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़ :– विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दुर्ग जिले में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामले को लेकर सदन में जोरदार बहस देखने को मिली। शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार के खिलाफ स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान की खेती के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ को अफीम की खेती का केंद्र बनाने की कोशिश की जा रही है।

महंत ने कहा कि यदि किसानों की आय बढ़ाने की बात की जाती है तो सरकार को धान जैसी पारंपरिक फसलों को प्रोत्साहन देना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में अफीम की खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी या विधायकों की एक समिति से कराने की मांग की।

विनायक ताम्रकार को बचाने का आरोप
सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विनायक ताम्रकार को लेकर भी सवाल उठाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस जमीन पर अफीम की खेती पाई गई है, वह विनायक ताम्रकार की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने उनके नौकर को मुख्य आरोपी बना दिया है।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के दौरान भी तथ्यों को कमजोर करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि यदि जिला कलेक्टर स्वयं यह कह रहे हैं कि जमीन विनायक ताम्रकार की है, तो फिर उन्हें आरोपी बनाने में देरी क्यों की जा रही है।

सत्तापक्ष ने किया पलटवार
विपक्ष के आरोपों पर सत्तापक्ष की ओर से संसदीय कार्य मंत्री अजय चंद्राकर ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अफीम की खेती की शुरुआत कांग्रेस शासनकाल में हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय ऐसे मामलों को संरक्षण मिला था, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

अजय चंद्राकर के इस बयान के बाद विपक्षी विधायक भड़क गए और सदन में जोरदार विरोध शुरू हो गया। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक का माहौल बना रहा।

पुलिस ने जब्त की करोड़ों की अफीम
इस मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के समोदा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना 6 मार्च 2026 को पुलिस को मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अंधेरा होने के कारण क्षेत्र को सुरक्षित रखते हुए आगे की कार्रवाई की गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और करीब 6 हजार 224 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

स्थगन प्रस्ताव पर हुआ हंगामा
विपक्ष ने इस पूरे मामले पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर विस्तृत चर्चा कराने की मांग की, लेकिन सभापति ने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इससे नाराज विपक्षी विधायक सदन के गर्भगृह में पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

गर्भगृह में पहुंचकर प्रदर्शन करने पर सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए संबंधित विधायकों को निलंबित घोषित कर दिया। इसके बावजूद कुछ विधायक गर्भगृह में ही धरने पर बैठ गए और विरोध जारी रखा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही के दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

अफीम की खेती के मुद्दे पर बढ़ी राजनीतिक तनातनी
दुर्ग में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags: Hindi newsIndiaRuckus in the Assembly over opium cultivationToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

राजधानी में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

Next Post

महिला दिवस पर रायपुर में नारी शक्ति का सम्मान, पत्रकार कंचन यादव हुईं सम्मानित..

Related Posts

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग
सामान्य

June 8, 2026
“नहाते समय पहले पानी कहां डालना चाहिए” 9 साल की बच्ची के सवाल ने मां को भी कर दिया कन्फ्यूज…

June 7, 2026
महंगाई से जूझ रहे लोगों को लगा बड़ा झटका, इतने रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर…

इस पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान…

June 6, 2026
फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …

June 4, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

June 4, 2026
Next Post
महिला दिवस पर रायपुर में नारी शक्ति का सम्मान, पत्रकार कंचन यादव हुईं सम्मानित..

महिला दिवस पर रायपुर में नारी शक्ति का सम्मान, पत्रकार कंचन यादव हुईं सम्मानित..

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग
सामान्य

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

by NBTV24
June 8, 2026
0

कोरबा:–सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से हासिल करें सफलता : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जिला प्रशासन द्वारा आज राजीव...

Read more
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

June 8, 2026
हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

June 8, 2026
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुपेबेड़ा क्षेत्र को मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात…

इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

June 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com