भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूते पहना कर उनका संकल्प पूरा कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनूपपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूत पहना कर उनका संकल्प पूरा कराया। रामदास पूरी छह साल से बिना जूते चप्पल के ठंड गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे। दरअसल रामदास पूरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे।
2023 में भाजपा की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष रामदास पूरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया। इसके साथ ही रामदास पैर पड़ने लगे तो शिवराज ने कहा कि ऐसे नहीं गले लगो। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि रामदास जैसे कार्यकर्ता कमर्ठ और जुझारू कार्यकर्ता है। रामदास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी है। शिवराज ने कहा कि 2020 में भी उन्होंने चप्पल जूते नहीं पहने थे। उन्होंने कहा था कि एक बार फिर सरकार बने फिर पहनूंगा।
इससे पहले पूर्व सीएम ने पौधारोपण संकल्प के तहत शुक्रवार को अमरंकटक में आम का पौधा लगाया। इससे पहले उन्होंने शंभूम धारा पर ही पहला पौधा लगाया था। करीब पौने तीन साल पहले ही रौपे गए पौधे के पास ही उन्होंने आम का पौधा लगाया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वन विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, पेड़ सुरक्षित है, बढ़ रहा है। इसके साथ ही कई पौधे लगाए थे, सभी पौधे सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। पेड़ लगाना नहीं जिंदगी रोपने का यह अभियान जिंदगी भर चलता रहेगा।