• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली व्यवस्था, मोबाइल पर मिलेगी रोजाना खपत की जानकारी 54% क्षेत्र में काम पूरा…

NBTV24 by NBTV24
August 18, 2026
in छत्तीसगढ़
0
प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली व्यवस्था, मोबाइल पर मिलेगी रोजाना खपत की जानकारी 54% क्षेत्र में काम पूरा…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अब अपने बिजली खपत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रतिदिन प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर की सहायता से बिजली बिल की त्रुटियों में सुधार, समय पर जानकारी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। स्मार्ट मीटर से होने वाले कई फायदे हैं। उपभोक्ता परिसर में होने वाली बिजली खपत और रीडिंग की रोज़ाना जानकारी मिलती है।

वर्तमान या पिछले 12 महीनों की बिजली खपत का चार्ट उपभोक्ता देख सकते हैं। लाए गए लोड का मासिक विवरण भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध होता है। रीडिंग में होने वाली मानवीय चूक से छुटकारा मिलता है। बिजली बिल सुधार के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। बिजली खपत, लोड, चार्ज आदि की सटीक जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होती है। औसत बिल की समस्या से तत्काल राहत मिलती है। बंद या खराब मीटर की जानकारी तत्काल मिलती है।
प्रदेश के सभी जिलों में लगभग 54 प्रतिशत क्षेत्र के लग चुका है। जिसके तहत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जिले सहित अनेक कस्बों और ब्लाक स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जानकारी के आभाव में ही उपभोक्ता परेशांन होता है जबकि स्मार्ट मीटर से जुड़े लाभों की जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से संपर्क कर इस परेशानी से बचा जा सकता है। बिजली दफ्तर में हमेशा उपभोक्ताओं की समस्या को हल करने के लिए अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहते है।

साथ ही प्रदेश के बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर सही ढंग से काम कर रहा है की नहीं इसकी निगरानी के लिए विभाग के इंजीनियरों की टीम लगातार सर्वे भी करती है। प्रदेश सरकार के बिजली विभाग के मुताबिक स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर सकते हैं। यह पहल प्रदेश के लोगों के लिए विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संतुष्टि को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही उपभोक्ता मोर स्मार्ट बिजली एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने प्रतिदिन की विद्युत खपत भी देख सकते हैं जिससे किसी भी तरह की परेशानी को तत्काल बिजली विभाग के इंजीनियरों के माध्यम से या सहयोग से तत्काल दूर भी किया जा सकता है।
प्रदेश में स्मार्ट मीटर से लोगों के जीवन में नया बदलाव आ गया है। छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता केंद्रित बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में सामने आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण को गति मिली है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत पर नजर रखने और उसे नियंत्रित करने की नई सुविधा मिल रही है। स्मार्ट मीटरिंग और वितरण ढांचे के कार्यों को मिलाकर प्रदेश के लिए कुल स्वीकृत परिव्यय 8,126 करोड़ रुपये है।

16 मार्च 2026 तक RDSS के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 1,168.78 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके थे। प्रदेश में स्मार्ट मीटर का विस्तार केवल शहरों तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली उपभोक्ताओं को नई तकनीक से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। स्मार्ट मीटर का बड़ा फायदा यह है कि उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को बेहतर तरीके से समझ सकता है। केंद्र सरकार के अनुसार स्मार्ट मीटर से मोबाइल एप के माध्यम से लगभग रियल टाइम बिजली खपत देखी जा सकती है। पुराने उपयोग का ग्राफ, रिचार्ज या बिल भुगतान और कम बैलेंस की सूचना जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के लिए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करना महत्वपूर्ण आधारभूत आवश्यकता है। केंद्र सरकार की RDSS योजना में स्मार्ट मीटर के साथ पुराने कंडक्टर बदलना, सब-स्टेशनों और ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाना, नए ट्रांसफॉर्मर एवं सब-स्टेशन स्थापित करना और फीडर सेग्रीगेशन जैसे काम भी शामिल हैं। इनका उद्देश्य वितरण व्यवस्था की दक्षता और विश्वसनीयता में सुधार करना है। स्मार्ट मीटरिंग इसी व्यापक बिजली सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है।

नई तकनीक का सबसे बड़ा लाभ तभी सामने आएगा जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर से मिलने वाले खपत डेटा का इस्तेमाल बिजली बचाने के लिए करें। गांव का उपभोक्ता भी अब अपनी खपत को समझकर बजट तय कर सकता है और अनावश्यक उपयोग रोक सकता है। इससे बिजली बचत के साथ परिवार के मासिक खर्च को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

स्मार्ट मीटर के बढ़ते नेटवर्क के साथ छत्तीसगढ़ की बिजली व्यवस्था धीरे-धीरे डिजिटल दौर की ओर बढ़ रही है। केंद्र और राज्य की साझा कोशिशों का लक्ष्य ऐसी वितरण व्यवस्था तैयार करना है जिसमें बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय हो, खपत की जानकारी पारदर्शी रहे और उपभोक्ता अपने बिजली खर्च पर पहले से बेहतर नियंत्रण रख सके।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान…

Next Post

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से इस युवा को मिला नया जीवन

Related Posts

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय
छत्तीसगढ़

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इतने सितंबर तक कर सकते हैं…
छत्तीसगढ़

जिले के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर: जवाहर नवोदय विद्यालय की 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इतने सितंबर तक कर सकते हैं…

September 9, 2026
भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…
छत्तीसगढ़

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर लोक भवन में सांस्कृतिक संध्या…

September 9, 2026
3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस…
छत्तीसगढ़

3 महीने अंधेरे में पढ़ाई, 16 किमी पैदल कलेक्टर के पास पहुंचीं छात्राएं; CM साय के फोन के बाद प्राचार्य हटे, वार्डन को नोटिस…

September 9, 2026
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ…

September 9, 2026
प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार…

September 8, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से इस युवा को मिला नया जीवन

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से इस युवा को मिला नया जीवन

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

September 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

September 9, 2026
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…
सामान्य

सोशल मीडिया पर छाया 80s AI फोटो ट्रेंड, इन खास Prompts से अपनी तस्वीर को दें रेट्रो लुक, ताजा करें पुरानी यादें…

by NBTV24
September 9, 2026
0

नई दिल्ली:– सोशल मीडिया इन दिनों एक नए और बेहद दिलचस्प 80s एआई (80s AI) ट्रेंड से गुलजार है। इंस्टाग्राम...

Read more
भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – साय

September 9, 2026
पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

पानी की बोतल के ज्यादा पैसे लेना पड़ा महंगा, दुकानदार पर लगा इतने लाख का जुर्माना…

September 9, 2026
साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, युवाओं के लिए 500 करोड़ रूपये का स्टार्टअप मिशन, सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 45 साल करने को मंजूरी, पढ़े सभी फैसलें…

September 9, 2026
पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ रही है दूरी बेडरूम की इन 3 चीजों पर दें ध्यान…

September 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com