रायपुर:- हिंदू धर्म में गुरुवार को बृहस्पति गुरु का दिन माना जाता है और इस दिन विशेष रूप से भगवान् विष्णु के साथ गुरु बृहस्पति की पूजा भी होती है। ऐसा माना जाता है कि उनके पूजन से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। यदि आप गुरुवार के दिन इन चीजों का दान करते हैं तो आपके करियर से उन्नति से लेकर आर्थिक स्थिति में भी लाभ तक के योग बनते हैं।
शास्त्रों में इस दिन को लेकर न जानें कितनी बातें प्रावचलित हैं और इस दिन कई कामों को करने की मनाही है जैसे नाखून काटना, बाल धोना, कपड़े धोना, बालों में तेल लगाना आदि चीजें हैं जिन्हें इस दिन करने की मनाही होती है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान भी शुभ होता है। लोग घर की सुख समृद्धि के लिए कुछ चीजों का दान करते हैं, वहीं ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दानन करें अन्यथा आपके घरमें समस्याएं हो सकती हैं। आइए ज्योतिर्विद से जानें गुरुवार के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।
पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन व्रत करते हैं तो पीले वस्त्र धारण करें। साथ ही गरीबों में भी पीले वस्त्र दान करें। इससे कुंडली में बृहस्पति की कमजोर स्थिति में सुधार होता है और आपके करियर में उन्नति के योग बनते हैं।
ये चीजें करें गरीबों में दान
गुरुवार के दिन पीले रंग का खास महत्व है। पीला रंग गुरुवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन जरूरतमंदों के बीच पीले रंग की खाद्य वस्तुओं जैसे पीले रंग की मिठाई, केले या पीले चावलों का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
इन चीजों का दान शुभ
भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप इस दिन हल्दी या फिर पीली दाल का भी दान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर दया दृष्टि बनाए रखते हैं। वहीं अगर आप गुरुवार के दिन अपनी क्षमता अनुसार सोने की वस्तुओं का ध्यान भी गरीबों में दान करते हैं तो इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।










