![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220207-WA0025-1.jpg)
कटघोरा :- शादी से वापस लौट रहे 20 यात्रियों से भरी तेज रफ्तार टाटा एस वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा मोहनपुर आछीदादर के आसपास की बताई जा रही है। इस दुर्घटना में टाटा एस गाड़ी में 14 सवार लोगो के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और वहाँ से विजयनगर अपने घर वापस जा रहे थे तभी मोहनपुर के पास बने पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
![](https://nbtv24.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220207-WA0026.jpg)
शाम 4.30 बजे मोहनपुर गांव स्थित आछीदादर मोड़ के पास टाटा एस वाहन सीजी 12 एडब्ल्यू 6224 पलटने पर हुआ। हादसे की खबर मिलते ही 108 व 112 की मदद से राहगीरों की मदद से वाहन में सवार सभी 12 घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायल को साधारण चोटें आई है।