*यूपी:-* अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा भव्य रूप से हो चुकी है. मुख्य यजमान बन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भगृह में रामलला की पूजा-अर्चना की थी. इस समारोह के दौरान, राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया. राम लला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह दोपहर 12.20 बजे शुभ नक्षत्र में शुरू हुआ और दोपहर 1 बजे तक पूरा हो गया.श्रीराम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातःकाल 10 बजे से ‘मंगल ध्वनि’ का भव्य वादन किया गया. 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनें.अयोध्या में बन रहा राम मंदिर 2.7 एकड़ में बन रहा है और इसका पूरा परिसर लगभग 70 एकड़ में तैयार हो रहा है. मंदिर 360 फ़ीट लंबा, 235 फ़ीट चौड़ा और 161 फ़ीट ऊंचा है. यह मंदिर परंपरागत नागर शैली में तैयार किया जा रहा है और तीन मंजिला होगा. रामलला की मूर्ति कर्नाटक और राजस्थान के पत्थरों से बनी है. अयोध्या राम मंदिर के निर्माण में करीब 900 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. अयोध्या राम मंदिर के नाम से सभी वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप इनसे जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर जानते हैं, तो आइए यहां इस क्विज में भाग लेते हैं और अपने धार्मिक ज्ञान को परखते हैं-राम मंदिर किस वास्तुकला में बना है? द्रविड़ शैली बेसर शैलीनागर वास्तुकला शैली, उपरोक्त सभीउत्तर- नागर वास्तुकला शैलीQ. राम मंदिर के निर्माण की देखरेख करने वाली संस्था का नाम क्या है? श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टश्री कृष्ण जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टश्री लक्ष्मण जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, उपरोक्त सभीउत्तर- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्टQ. राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति के डिजाइनर कौन है?देवेश कुमाररितेश मुखर्जीकालनेमिअरुण योगीराजउत्तर- अरुण योगीराजरामलला की मूर्ति के लिए प्रयुक्त पत्थर कौन सा है?काला पत्थर कृष्ण शिलामार्बलसंगमरमरकुंभकर्णउत्तर- काला पत्थर कृष्ण शिलाQ. अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि क्या है? 2 जनवरी 202422 जनवरी 2024 21 जनवरी 2024 12 जनवरी 2024 22 जनवरी 2024











