छत्तीसगढ़:- समय-सीमा की बैठकों में शामिल हों सभी महत्वपूर्ण योजनाएं
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन जिलों में योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वहां के कलेक्टर अपने जिले की स्थिति की समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण मिशनों एवं योजनाओं को समय-सीमा (टीएल) की बैठकों में शामिल कर उनकी नियमित समीक्षा करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ इन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।
पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





