• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

NBTV24 by NBTV24
July 7, 2026
in छत्तीसगढ़
0
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। धारा 370 का हटना, अंत्योदय की भावना पर आधारित विकास तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाले अनेक निर्णय उनके विचारों को मूर्त रूप देने वाले ऐतिहासिक कदम हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए राज्य के सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालयों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक दूरदर्शी राजनेता ही नहीं, बल्कि विलक्षण शिक्षाविद भी थे। मात्र 33 वर्ष की आयु में विश्वविद्यालय के कुलपति बनने का गौरव प्राप्त करने वाले डॉ. मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की उनकी प्रतिबद्धता ऐसी थी कि उन्होंने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान’ की व्यवस्था के विरुद्ध डॉ. मुखर्जी ने ऐतिहासिक संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज पूरा देश उनके त्याग और राष्ट्रनिष्ठा को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के गौरवशाली इतिहास और भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान दिलाने का कार्य किया है। हर घर तिरंगा जैसे जनआंदोलन ने राष्ट्रभक्ति की भावना को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भी नया रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के 14 वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में विशेष दीर्घा स्थापित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अंत्योदय के विचारों को आधार बनाकर कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में मोदी की गारंटी के अधिकांश संकल्प पूरे किए गए हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं। 500 से अधिक गांवों तक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है, 700 से अधिक मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं तथा बस्तर अंचल में व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रसेवा, शिक्षा, त्याग और समर्पण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल, प्रबुद्धजन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आदिवासियों के नाम आवास योजना में 79 लाख का घोटाला; 300 पन्नों की चार्ज सीट कोर्ट में, जेल में बंद कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला पर शिकंजा

Next Post

क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

Related Posts

छत्तीसगढ़

किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, नक्सलवाद; बातचीत में CM साय ने बताया सरकार का ये महाप्लान…

July 6, 2026
स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित का निर्माण- मुख्यमंत्री साय…

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस शिक्षाविद की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

CM साय आज खोलेंगे विकास का खजाना, इस जिले को 112 करोड़ के कार्यों की देंगे सौगात…

दुश्मन पर कहर बरपाएंगी शिवपुरी में बनीं मिसाइलें, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, जानें कैसे…
छत्तीसगढ़

कैबिनेट बैठक 8 जुलाई को, मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम, यहां के नगर निगम की आज सामान्य सभा…

July 6, 2026
Next Post
क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम…

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम…

July 7, 2026
क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

July 7, 2026
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

July 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम…

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम…

July 7, 2026
क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

July 7, 2026
प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, राजधानी में ऐसा रहेगा मौसम…
सामान्य

by NBTV24
July 7, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। नदी-नाले उफान पर हैं. बीते 24 घंटों में...

Read more
क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

क्या हनुमान जी को पान चढ़ाना शुभ होता है जानें धार्मिक महत्व, सही नियम और मिलने वाले शुभ फल…

July 7, 2026
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम ये उदाहरण मुख्यमंत्री साय…

July 7, 2026
आदिवासियों के नाम आवास योजना में 79 लाख का घोटाला; 300 पन्नों की चार्ज सीट कोर्ट में, जेल में बंद कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला पर शिकंजा

आदिवासियों के नाम आवास योजना में 79 लाख का घोटाला; 300 पन्नों की चार्ज सीट कोर्ट में, जेल में बंद कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला पर शिकंजा

July 7, 2026
किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, नक्सलवाद; बातचीत में CM साय ने बताया सरकार का ये महाप्लान…

किसानों को बोनस, महिलाओं को सम्मान, नक्सलवाद; बातचीत में CM साय ने बताया सरकार का ये महाप्लान…

July 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com