• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह…

NBTV24 by NBTV24
February 6, 2026
in छत्तीसगढ़
0
कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा :–कोरबा ने आज स्वच्छता के इतिहास में एक अभूतपूर्व अध्याय जोड़ते हुए पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। “महासंकल्प 2026” अभियान के तहत कोरबावासियों ने न केवल स्वच्छता की शपथ ली, बल्कि स्वच्छता शपथ बैनर पर हस्ताक्षर कर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसने शहर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस रिकॉर्ड से पहले शहर की सड़कों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

हर आयु, हर वर्ग और हर समुदाय के लोग हाथों में संकल्प लिए हुए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुँचे थे। आखिरकार सभी की सहभागिता से महासंकल्प 2026 सफल रहा। इस उपलब्धि के लिए कोरबा को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

रविशंकर शुक्ल रोड पर बनाए गए 280 मीटर लंबे विशाल बैनर ने आज कोरबा की एकता और जागरूकता को साकार रूप दिया। 14 जोन और 70 सेक्टर में विभाजित इस स्थान पर लगातार बढ़ती भीड़ में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, समाजसेवी संगठन, औद्योगिक संस्थान और आम नागरिक, सभी ने बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए। यहां सामूहिक रूप से नारों की गूंज और जोश से भरे वातावरण ने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने इस रिकॉर्ड को कोरबा के लिए गौरव का क्षण बताया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह सामुदायिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वच्छ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में कोरबा एक मजबूत कदम आगे बढ़ा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और कचरा निर्धारित वाहनों में ही डालें। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।
स्वच्छता महाभियान में कैबिनेट मंत्री सहित, महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, आमनागरिकों ने हस्ताक्षर कर अभियान की सफलता में अपनी भूमिका निभाई।

महापौर ने अभियान की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोरबा वासियों की एकजुटता और जागरूकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने नगर निगम और अभियान में शामिल सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता को आदत बनाना ही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का अध्याय बताते हुए कहा कि अब प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस संकल्प को प्रतिदिन के व्यवहार में उतारे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब नागरिक स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि महासंकल्प 2026 अभियान शहर को स्वच्छता के नए मानकों तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की अभूतपूर्व भागीदारी से यह स्पष्ट है कि कोरबा स्वच्छता को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने रिकॉर्ड-निर्माण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 1 घंटे की अवधि में 15 हजार 500 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नया इतिहास रच दिया।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, वन विभाग, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, रेडक्रॉस सोसाइटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, पुलिस विभाग, बैंकों, स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संगठनों, महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई। एनटीपीसी, एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में इस अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि डॉ मनीष विश्नोई, शशांक वर्मा भी उपस्थित रहें।
Tags: 500 signatures in the Mega Pledge CampaignHindi newsIndiaThe people of Korba have made a golden mark in cleanliness with over 15Today latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान…

Next Post

राष्ट्रपति ने ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का किया शुभारंभ, राज्यपाल और सीएम मौजूद…

Related Posts

प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…
छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार का फैसला दमाखेड़ा को मिला नया नाम…

February 7, 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…
छत्तीसगढ़

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास बीजापुर में 30 नक्सलियों का सरेंडर, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – सीएम साय…

February 7, 2026
आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…
छत्तीसगढ़

आदिवासियों की संस्कृति में बसती है छत्तीसगढ़ की आत्मा – राष्ट्रपति…

February 7, 2026
U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…
छत्तीसगढ़

U19 वर्ल्ड कप जीत पर प्रदेश में जश्न, सीएम विष्णुदेव साय और मंत्री ओपी चौधरी ने दी भारतीय टीम को दी बधाई…

February 7, 2026
राष्ट्रपति ने ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का किया शुभारंभ, राज्यपाल और सीएम मौजूद…
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति ने ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का किया शुभारंभ, राज्यपाल और सीएम मौजूद…

February 7, 2026
कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान…
छत्तीसगढ़

कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान…

February 6, 2026
Next Post
राष्ट्रपति ने ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का किया शुभारंभ, राज्यपाल और सीएम मौजूद…

राष्ट्रपति ने ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का किया शुभारंभ, राज्यपाल और सीएम मौजूद…

रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…

रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…

February 8, 2026
अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

February 8, 2026
सूर्या का विराट तांडव77 पर ढेर हो रहे थे धुरंधर, फिर कप्तान ने अकेले छीनी USA से जीत, ये रहे 3 असली …

सूर्या का विराट तांडव77 पर ढेर हो रहे थे धुरंधर, फिर कप्तान ने अकेले छीनी USA से जीत, ये रहे 3 असली …

February 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…

रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…

February 8, 2026
अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

February 8, 2026
रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…
सामान्य

रूस में भारतीय मेडिकल छात्रों पर जानलेवा हमला AIMSA ने पीएम से सुरक्षा की लगाई गुहार…

by NBTV24
February 8, 2026
0

नई दिल्ली:– रूस के उफा शहर में स्थित बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में भारतीय छात्रों पर हमले की...

Read more
अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

अपने सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट…

February 8, 2026
सूर्या का विराट तांडव77 पर ढेर हो रहे थे धुरंधर, फिर कप्तान ने अकेले छीनी USA से जीत, ये रहे 3 असली …

सूर्या का विराट तांडव77 पर ढेर हो रहे थे धुरंधर, फिर कप्तान ने अकेले छीनी USA से जीत, ये रहे 3 असली …

February 8, 2026
इस फाइल में नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, धर्मशाला से आया कड़ा बयान, ‘गंदी’ फाइल पर गहराया सस्पेंस…

इस फाइल में नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, धर्मशाला से आया कड़ा बयान, ‘गंदी’ फाइल पर गहराया सस्पेंस…

February 8, 2026
शिवराज सिंह चौहान ने गिनाए ये सुरक्षा चक्र, अमेरिकी उत्पादों के लिए बंद रहेंगे भारत के दरवाजे…

शिवराज सिंह चौहान ने गिनाए ये सुरक्षा चक्र, अमेरिकी उत्पादों के लिए बंद रहेंगे भारत के दरवाजे…

February 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com