• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान…

NBTV24 by NBTV24
February 6, 2026
in छत्तीसगढ़
0
कायाकल्प आयुष राज्य स्तरीय पुरस्कार 2024 में आयुष जिला कोरबा को मिला प्रथम एवं द्वितीय स्थान…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

कोरबा :–राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित कायाकल्प आयुष कार्यक्रम में वर्ष 2024 हेतु स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर रखरखाव, सौंदर्यीकरण तथा सेवा गुणवत्ता आधारित मानकों पर कोरबा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। आयुष सेंटर एवं स्पेशियलिटी क्लिनिक श्रेणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र रामपुर ने प्रथम स्थान और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह आयुष (होम्योपैथी) केंद्र सरगबुंदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में जिले का गौरव बढ़ाया है।
यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य सचिव चिकित्सा शिक्षा (आयुष) अमित कटारिया (भा.प्र.से), आयुष संचालक संतन देवी जांगड़े और संयुक्त संचालक डॉ. सुनील कुमार दास की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कोरबा की ओर से जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया। प्रथम स्थान के लिए केंद्र रामपुर को 75,000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय स्थान के लिए केंद्र सरगबुंदिया को 50,000 रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
डॉ. उदय शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग जनसामान्य, आदिवासी, श्रमिक, ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों तक आयुष पद्धति की प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में आयुष टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। डॉ. शर्मा ने केंद्र रामपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्यामाचरण साहू और केंद्र सरगबुंदिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार जाटवर को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं और कहा कि दोनों केंद्रों ने सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता और मरीज हितैषी वातावरण के आधार पर उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। उन्होंने जिले में आयुष विभाग द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का भी उल्लेख किया। आयुष पॉलीक्लीनिक डिंगापुर, कोरबा में संचालित आधुनिक ओटी और आईपीडी के माध्यम से अब तक 31 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। आयुर्विद्या राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत 103 स्कूलों में आयोजित जागरूकता शिविरों में 7,483 बच्चों को आयुष पद्धति की जानकारी दी गई। व्योमित्र कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2025-26 में 76,889 वृद्धजनों को उपचार प्रदान किया गया, जबकि ऑस्टियो आर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में 9,335 मरीज पंचकर्म चिकित्सा से लाभान्वित हुए।
जिले के सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित शिविरों में 46,309 वृद्ध मरीजों का उपचार किया गया। जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले के तीन शिविरों में 1,967 और खंड स्तरीय दस शिविरों में 4,347 मरीजों को उपचार प्रदान किया गया। राज्योत्सव 2025 में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले में 1,520 मरीज लाभान्वित हुए। इसी अवधि में योग शिविरों और योग चिकित्सा के माध्यम से 87,988 नागरिकों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह कोहड़िया में प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ शुक्रवार को आयुष शिविरों के माध्यम से चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। समाज कल्याण विभाग के स्नेह सदन वृद्धा आश्रम, जिला जेल कोरबा, उप जेल कोरबा और जिला न्यायालय कोरबा में भी समय-समय पर शिविर लगाकर आयुष चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले का शासकीय आयुर्वेद औषधालय बरपाली एनएबीएच प्रमाणित किया जा चुका है तथा 11 आयुष औषधालयों को उन्नयन कर एनएबीएच प्रमाणीकरण हेतु तैयार किया गया है। जिले के छह आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सौर ऊर्जा पैनल स्थापित कर ऊर्जा संरक्षण एवं सतत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया गया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

19 वर्ल्ड कप में छठी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया इस टीम,को हराकर रचा इतिहास…

Next Post

कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह…

Related Posts

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान
छत्तीसगढ़

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…
छत्तीसगढ़

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, इतने जुलाई तक ज्वाइन नहीं किया तो सेवाएं होंगी समाप्त…

July 23, 2026
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से इस जिले के किसानों को राहत, खरीफ 2025 के 7.90 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान…
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से इस जिले के किसानों को राहत, खरीफ 2025 के 7.90 करोड़ रुपए से अधिक के दावों का भुगतान…

July 23, 2026
सीएम साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली परिजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बेहतर उपचार सुनिश्चित करने जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, ये महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार…

July 23, 2026
Next Post
कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह…

कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर महासंकल अभियान में 15,500 से अधिक हस्ताक्षरों के साथ शहर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक पल में शामिल होने आमनागरिको में दिखा उत्साह...

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

July 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

July 24, 2026
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान
छत्तीसगढ़

मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत के सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण संपन्न, अदालतों की दहलीज पहुंचने से पहले होगा आपसी समाधान

by NBTV24
July 24, 2026
0

कोरबा :–राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ( नालसा ) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा...

Read more
CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

CM साय का बड़ा बयान प्रदेश में जल्द लागू होगा UCC, पेपर लीक पर दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई…

July 24, 2026
सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…

July 24, 2026
सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

सफेदा, काला और सेंधा नमक में क्या है अंतर और फायदेमंद, सेहत के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानें यहां…

July 23, 2026
अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

July 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com