छत्तीसगढ़:- अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर स्थित निजी होटल में 18वें प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद हैं। आयोजन के दौरान सामाजिक एकजुटता, समाजहित और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
फिलहाल, मुख्यमंत्री समेत कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया है। सम्मेलन को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।







