• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

केन्द्रीय कृषि मंत्री पहुंचे छत्तीसगढ़ के ग्राम गिरहोला एवं खपरी…

NBTV24 by NBTV24
February 1, 2026
in सामान्य
0
केन्द्रीय कृषि मंत्री पहुंचे छत्तीसगढ़ के ग्राम गिरहोला एवं खपरी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दुर्ग जिले के ग्राम गिरहोला एवं खपरी पहुंचे। उन्होंने खेत भ्रमण, वृक्षारोपण तथा किसान संवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री ने इस दौरान किसानों से सीधा संवाद कर आधुनिक कृषि तकनीकों, केंद्र सरकार की योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

ग्राम गिरहोला में किया वृक्षारोपण

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ग्राम गिरहोला में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि किसानों के लिए दीर्घकालीन आर्थिक लाभ का भी स्रोत बन सकता है। वृक्षारोपण के पश्चात् केंद्रीय मंत्री ने यहां उन्होंने कृषि फार्मों में अपनाई जा रही नवीन खेती तकनीकों, फसल विविधीकरण एवं उत्पादन पद्धतियों का गहन अवलोकन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्थानीय किसानों से बातचीत की और बागवानी फसलों में आ रही समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन दिया। किसानों ने भी अपने अनुभव, सुझाव एवं चुनौतियां साझा कीं, जिन पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

खपरी में कृषि फार्म का दौरा एवं किसान संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान, ग्राम खपरी के अनिल कृषि फार्म पहुंचे, जहां उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया और स्थानीय किसानों से संवाद किया। खपरी में आयोजित बैठक में किसानों एवं अधिकारियों के साथ कृषि संबंधी समस्याओं, उत्पादन लागत, विपणन एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की।

किसान चौपाल में प्रेरक कृषक संवाद

किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्वप्रथम प्रगतिशील किसानों को बधाई दी। उन्होंने किसानों से संवाद की शुरुआत करते हुए पूछा कि पहले कौन-सी खेती की जाती थी, उससे कितना लाभ होता था और अब बागवानी खेती से कितना फायदा हो रहा है। किसानों ने बताया कि धान की पारंपरिक खेती की तुलना में बागवानी फसलों से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पर मंत्री श्री चौहान ने फसल विविधीकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए अन्य किसानों को भी बागवानी एवं आधुनिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

सरकार की प्रमुख कृषि योजनाओं पर विशेष जोर

किसान संवाद के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना-छोटे एवं सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष लाभांतरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-कृषि नवाचार एवं उत्पादन वृद्धि, डिजिटल कृषि मिशन-तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा, ड्रोन तकनीक-फसल निगरानी, कीटनाशक छिड़काव एवं लागत में कमी, प्राकृतिक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई योजनाएं-सतत एवं जल-संरक्षित कृषि उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक इन योजनाओं से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि करें।

ग्रामीण विकास योजनाओं से गांवों को मजबूत बनाने का संदेश

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं पर भी विशेष चर्चा की, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से गांवों की बुनियादी संरचना, आजीविका और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाया जा रहा है।

किसानों की आय बढ़ाने का संकल्प

अपने संबोधन में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में किसानों की आय बढ़ाना, कृषि को लाभकारी बनाना और गांवों को सशक्त करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और किसानों की मेहनत से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

केन्द्रीय कृषि मंत्री के ग्राम भ्रमण के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और कृषि अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

सम्मान से सशक्तिकरण तकः महतारी वंदन योजना ने रचा बदलाव का नया अध्याय सास-बहू के रिश्ते में आई मजबूती…

Next Post

मिडिल क्लास, महिला और किसान, मोदी सरकार किस पर मेहरबान 10 प्वाइंट्स में समझें 9वें बजट की ये खास बातें…

Related Posts

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…
सामान्य

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026
लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…
सामान्य

लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

March 27, 2026
केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …
छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

March 27, 2026
फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..
सामान्य

फ्यूल पर टैक्स में भारी कटौती पेट्रोल पर 3 तो डीजल पर शून्य हुई एक्साइज ड्यूटी, सवाल ये है कि फिर क्यों कम नहीं होंगे दाम..

March 27, 2026
आज अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य दर्शन…
सामान्य

आज अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य दर्शन…

March 27, 2026
आज गौरी योग में चैत्र महानवमी वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय…
सामान्य

आज गौरी योग में चैत्र महानवमी वैवाहिक सुख और धन वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास उपाय…

March 27, 2026
Next Post
मिडिल क्लास, महिला और किसान, मोदी सरकार किस पर मेहरबान 10 प्वाइंट्स में समझें 9वें बजट की ये खास बातें…

मिडिल क्लास, महिला और किसान, मोदी सरकार किस पर मेहरबान 10 प्वाइंट्स में समझें 9वें बजट की ये खास बातें…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…
छत्तीसगढ़

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

by NBTV24
March 27, 2026
0

मध्यप्रदेश:–सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है प्रत्येक दिवंगत के परिजनों...

Read more
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026
लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

March 27, 2026
सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

March 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com