• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

NBTV24 by NBTV24
May 10, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दुनियाभर में कई ऐसे शहर हैं, जहां की आबादी बढ़ती ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बहुत कम लोग रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है, क्योंकि वहां की आबादी बहुत कम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक ऐसा शहर भी है, जहां मात्र 30 लोग ही रहते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर कौन से हैं।

दुनिया के सात सबसे सुनसान शहर
‘हम’ क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर है, जिसे दुनिया के सबसे छोटे शहर के रूप में जाना जाता है। 100 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा यह शहर इस्त्रिया के केंद्र में बुजेट शहर में स्थित है। साल 2022 तक इस शहर की आबादी 30 लोगों की थी। हम मध्य युग से अपनी वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

ऐडम्सटाउन
पिटकेर्न द्वीप समूह की राजधानी ‘ऐडम्सटाउन’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह इन द्वीपों पर एकमात्र बस्ती है, जिसकी कुल आबादी लगभग 50 लोगों की है। यहां बहुत सारे द्वीप मौजूद हैं, लेकिन केवल ऐडम्सटाउन पर ही लोग रहते हैं बाकि सभी निर्जन हैं। ऐडम्सटाउन को दुनिया का दूसरा सबसे छोटा राजधानी शहर माना जाता है।

नगेरुलमुद
पलाऊ की राजधानी, ‘नगेरुलमुद’ भी दुनिया की सबसे कम आबादी वाले शहरों में से एक है। यहां केवल 200 लोग रहते हैं। इस शहर में सरकारी इमारतों के अलावा कुछ भी देखने को नहीं मिलता है। यहां किसी तरह का कोई पर्यटन स्थल भी नहीं है।

वेटिकन सिटी
वेटिकन सिटी में करीब एक हजार लोग रहते हैं। दरअसल, यह एक स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 110 एकड़ है। वेटिकन सिटी अपने क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से पूरी दुनिया का सबसे छोटा संप्रभु देश माना जाता है। वेटिकन सिटी दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध कलाओं का घर मानी जाती है। यही कारण है कि बहुत से लोग इस शहर में पर्यटक के तौर पर आते हैं। इस शहर में घूमने लायक बहुत सी जगहें हैं।

ग्रीनवुड
ब्रिटिश कोलंबिया में ग्रीनवुड नाम का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो 1897 में स्थापित हुआ था। बीते कुछ सालों में इस शहर की आबादी में भारी गिरावट देखी गई है, इसके बावजूद ग्रीनवुड सिटी की जनसंख्या करीब 702 है। यह शहर कनाडा का सबसे छोटा शहर माना जाता है।

सेंट डेविड्स
ब्रिटेन का सबसे छोटा शहर ‘सेंट डेविड्स’ 6वीं शताब्दी में स्थापित एक भव्य चर्च के पास बनाया गया है। इसका पूरा क्षेत्र ईसाई इतिहास से काफी समृद्ध है। इस शहर की आबादी करीब 1,751 लोगों की है।

उत्तरी अटलांटिक में स्थित, पूर्व ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र का एक छोटा सा शहर यानी बरमूडा की राजधानी हैमिल्टन में करीब हजार से भी कम लोगों का घर है। यहां पर एक सुंदर बंदरगाह है। इसके अलावा इस शहर के में कई सौंदर्यपूर्ण दृश्य देखने को मिलते हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर
Previous Post

क्या था दिल्ली शराब घोटाला, जिसमें गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल, दक्षिण से गोवा तक कैसे पहुंचा मामला?

Next Post

भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ

Next Post
भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ

भारत की कितनी आबादी को लगी कोविशील्ड वैक्सीन, कितनों में रिपोर्ट किए गए दुष्प्रभाव? जानिए सबकुछ

Recent News

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

October 14, 2025
अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

October 14, 2025
बहुत स्वादिष्ट लगता है सीताफल, यहां जाने इसे खाने के अनोखे फायदे…

बहुत स्वादिष्ट लगता है सीताफल, यहां जाने इसे खाने के अनोखे फायदे…

October 14, 2025
मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे होस्नी मुबारक, फिलीपींस की स्वतंत्रता का हुआ था ऐलान, पढ़ें आज का इतिहास…

मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने थे होस्नी मुबारक, फिलीपींस की स्वतंत्रता का हुआ था ऐलान, पढ़ें आज का इतिहास…

October 14, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

दीपावली के बाद नए घर में करना चाहते हैं गृह प्रवेश, तो ये दिन है बेहद शुभ…

October 14, 2025
अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

अगर आपको भी है Pets को अपने साथ सुलाने की आदत, तो अभी बदलें नहीं तो होंगे ये नुकसान…

October 14, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com