• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home अपराध

क्या था दिल्ली शराब घोटाला, जिसमें गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल, दक्षिण से गोवा तक कैसे पहुंचा मामला?

NBTV24 by NBTV24
May 10, 2024
in अपराध, राजनीति
0
क्या था दिल्ली शराब घोटाला, जिसमें गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल, दक्षिण से गोवा तक कैसे पहुंचा मामला?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोरोना काल में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने CBI जांच की सिफारिश की। सवालों के घेरे में आने के बाद नीति को रद्द कर दिया गया।

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। दिल्ली के सीएम को यह राहत सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मिली है। दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में हाल में हाई प्रोफाइल गिरफ्तारियां हुईं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता शामिल हैं।

शराब नीति भले ही दिल्ली के लिए थी लेकिन इसमें हुए कथित घोटाले में ईडी ने दक्षिण से लेकर गोवा तक तार जोड़े हैं। जहां साऊथ ग्रुप को घोटाले का प्रमुख लाभकारी बताया गया है तो वहीं दावा यह भी है कि घोटाले से कमाई गई राशि गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई।

आइये जानते हैं कि आखिर शराब घोटाला है क्या? नई शराब नीति क्या थी? इसमें किस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप हैं? अरविंद केजरीवाल का नाम इसमें क्यों आया?

पहले जानते हैं आखिर क्या है कथित शराब नीति घोटाला?
कोरोना काल के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ‘दिल्ली आबकारी नीति 2021-22’ लागू की थी। इस शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितता की शिकायतें आईं जिसके बाद उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इसके साथ ही दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 सवालों के घेरे में आ गई। हालांकि, नई शराब नीति को बाद में इसे बनाने और इसके कार्यान्वयन में अनियमितताओं के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था।

जांच कैसी शुरू हुई?
सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की। बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के संबंध में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी।

ईडी और सीबीआई दिल्ली सरकार की नई शराब नीति में कथित घोटाले की अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी नीति को बनाने और लागू करने में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है। वहीं, सीबीआई की जांच नीति बनाते समय हुई कथित अनियमितताओं पर केंद्रित है।
अभी तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं?
दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले की जांच कर रही दोनों एजेंसियां सीबीआई और ईडी अब तक 15 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी और छह आरोप-पत्र दायर कर चुकी हैं। गिरफ्तार होने वालों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विजय नायर, के. कविता, मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी, राघव मंगुटा, समीर महेंद्रू, अरुण रामचंद्रन, राजेश जोशी, गोरन्तला बुचिबाबू, अमित अरोड़ा, गौतम मल्होत्रा, अरुण पिल्लई, बेनॉय बाबू, पी. सरथ चंद्र रेड्डी, अरबिंदो फार्मा के पूर्णकालिक निदेशक और प्रमोटर, व्यवसायी अमनदीप धाल और व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली शामिल हैं। इसमें से संजय सिंह कई आरोपियों को जमानत मिल गई है जबकि कुछ सरकारी गवाह भी बन गए हैं। अरविंद केजरीवाल को 10 मई को अंतरिम जमानत मिली है।
जांच में क्या निकला?
ईडी ने अदालत में दायर आरोप-पत्र में दावा किया कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी, ताकि लगातार अवैध धन कमा कर और उसे अपने पास लाया जा सके। ईडी ने दावा किया कि यह नीति अवैध और आपराधिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए जानबूझकर कमियों के साथ बनाई गई थी।

इस नीति की वजह से पिछले दरवाजे से गुटबंदी को बढ़ावा मिला। इसके साथ ही नीति में 12% का अत्यधिक थोक लाभ मार्जिन और 185% का भारी खुदरा लाभ मार्जिन दिया गया। ऐसा करने से AAP के शीर्ष नेताओं को व्यवसायियों से भारी रिश्वत मिली।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में अदालत को बताया कि केजरीवाल कथित घोटाले के सरगना हैं। एजेंसी के मुताबिक, केजरीवाल ने ‘साउथ ग्रुप’ से 100 करोड़ रुपये की मांग की थी। वहीं इस पैसे का एक हिस्सा करीब 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल AAP ने 2022 में हुए गोवा विधानसभा के चुनाव में किया था।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsकेजरीवाल नेक्या था दिल्ली शराब घोटालाजिसमें गिरफ्तार हुए थे केजरीवालदिल्लीनई दिल्लीराजनीतिविधानसभाशराब नीति से जुड़े केजरीवाल से पूछताछ
Previous Post

पहले केवल नर्सों को ही क्यों बनाया जाता था एयर होस्टेस, जानिए कौन थी पहली महिला फ्लाइट अटेंडेंट

Next Post

ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

Related Posts

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…
राजनीति

NDA सरकार के 12 साल पूरे, पीएम मोदी ने बनाया नया कीर्तिमान आज यहां जुटेंगे 22 राज्यों के दिग्गज नेता…

June 10, 2026
राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…
अपराध

राजधानी में निर्भया जैसा कांड बस में महिला को खींचकर इतने घंटे तक सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार…

May 14, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…
राजनीति

कल ‘होगी विजय राज’ की शुरुआत CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में इतने बजे होगा भव्य शपथ समारोह…

May 9, 2026
पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…
राजनीति

पार्टी छोड़ते ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर किए तीखे प्रहार, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ, आप भी यहां से सुनिए…

April 24, 2026
सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…
राजनीति

सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत ये 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल…

April 24, 2026
Next Post
ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

ये हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर, यहां रहते हैं महज 30 लोग

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

June 21, 2026
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…
सामान्य

बागेश्वर धाम का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा, पूर्व PM महिन्द राजपक्ष से की मुलाकात युवाओं को दिया ये संदेश…

by NBTV24
June 21, 2026
0

मध्यप्रदेश:– बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा...

Read more
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

June 21, 2026
इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: CM साय की घोषणा के बाद बीमा कवर का आदेश जारी…

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें मुख्यमंत्री साय…

June 21, 2026
मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

मुख्यमंत्री साय ने गंभीर इस रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की…

June 21, 2026
आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

आप भी रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान…

June 21, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com