नई दिल्ली:– फिल्मी दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि कई बड़ी फिल्मों की घोषणा तो जोर-शोर से होती है, लेकिन वे समय पर रिलीज नहीं हो पातीं। इस कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की एक बहुचर्चित फिल्म भी शामिल होती नजर आ रही
सितंबर 2021 में कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी इस फिल्म का आधिकारिक एलान किया था। उस दौरान उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर और टाइटल भी शेयर किया था, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया था।
रिलीज को लेकर अब तक सस्पेंस कायम
फिल्म की घोषणा के समय कंगना ने बताया था कि वह इसमें एक पौराणिक किरदार निभाती नजर आएंगी। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा, जिसे हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज किया जाना था।फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अलौकिक देसाई को सौंपी गई थी, जबकि इसकी कहानी केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।
अब पांच साल बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि साल 2027 में इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई नया अपडेट सामने आ सकता है।कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आने वाले समय में वह ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘तनु वेड्स मनु 3’ जैसी फिल्मों में नजर आ सकती हैं।
इसके अलावा उनकी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल की भी हाल ही में घोषणा हुई है। ऐसे में यह साफ है कि कंगना आने वाले समय में कई फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी।













