• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

ब्लैडर कैंसर के खतरे को छह गुना तक बढ़ा देती है ये आदत, समय पर पहचाने जाएं लक्षण तो बच सकती है जान

NBTV24 by NBTV24
June 19, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
ब्लैडर कैंसर के खतरे को छह गुना तक बढ़ा देती है ये आदत, समय पर पहचाने जाएं लक्षण तो बच सकती है जान
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारी है, जिसके कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। ब्लैडर यानी मूत्राशय के कैंसर के मामलों में भी वैश्विक स्तर पर उछाल देखा जा रहा है। ब्लैडर कैंसर, मूत्राशय की कोशिकाओं में शुरू होता है। अगर आपके पेशाब से खून आता है, पेशाब करने में दर्द होता है या फिर बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है तो इसे ब्लैडर कैंसर का संकेत माना जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं की तुलना में पुरुषों में इस कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

ब्लैडर कैंसर के बढ़ते जोखिमों और इसके कारणों को समझने के लिए किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने धूम्रपान को इसका प्रमुख जोखिम कारक माना है। विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में निदान किए गए इस कैंसर के 50-60 फीसदी मामलों की प्रमुख वजह भी धूम्रपान है। अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो इसे तुरंत छोड़ दीजिए।

धू्म्रपान के कारण ब्लैडर कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, धूम्रपान की आदत मूत्राशय के कैंसर के खतरे को छह गुना तक बढ़ देती है। सिगरेट पीने से मूत्र में हानिकारक रसायन जमा होने से मूत्राशय कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। जब आप धूम्रपान करते हैं, तो आपका शरीर धुएं में मौजूद रसायनों को संसाधित करता है और उनमें से कुछ को आपके मूत्र में उत्सर्जित करता है। ये हानिकारक रसायन आपके मूत्राशय की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आपके कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

इसी तरह से कुछ प्रकार के रसायनों के अधिक संपर्क में रहने के कारण भी आप मूत्राशय के कैंसर के शिकार हो सकते हैं।

इन जोखिम कारकों को भी जानना जरूरी

धूम्रपान के कारण ब्लैडर कैंसर का जोखिम तो बढ़ता ही है इसके अलावा भी कई अन्य जोखिम कारक हैं जिनको लेकर सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है। उम्र बढ़ने के साथ मूत्राशय कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है, हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है। 55 साल से अधिक उम्र के लोगों में इस कैंसर का खतरा अधिक देखा जाता रहा है।

इसके अलावा यदि आपके परिवार में पहले भी किसी की ब्लैडर कैंसर रहा है तो अन्य लोगों में भी इसका जोखिम हो सकता है।

कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कैंसर कोई भी हो, अगर इसके लक्षणों की समय पर पहचान होकर इलाज शुरू हो जाए तो कैंसर के फैलने का खतरा कम हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके पेशाब का रंग कुछ समय से बदला दिख रहा है, उसमें खून आ रहा है तो शीघ्रता से डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करवाएं। पेशाब में होने वाली समस्याओं के साथ कुछ लोगों को अक्सर पीठ में दर्द की दिक्कत भी बनी रहती है।

कैसे करें ब्लैडर कैंसर के जोखिमों से बचाव?

मूत्राशय कैंसर को रोकने का कोई सटीक तरीका नहीं है, फिर भी आप अपने जोखिम को कम करने में मदद के लिए कुछ प्रयास कर सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे तुरंत छोड़ दें। धूम्रपान छोड़ने से आप इस कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। धूम्रपान के अलावा जो लोग रसायनों के अधिक संपर्क में रहते हैं उनमें भी कैंसर विकसित होने का खतरा अधिक देखा जाता है।

आहार में विभिन्न प्रकार के रंगीन फलों और सब्जियों को शामिल करना शरीर को स्वस्थ रखने और कैंसर के खतरे से बचाव करने का एक तरीका हो सकता है। फलों और सब्जियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीब्लैडर कैंसर के खतरे को छह गुना तक बढ़ा देती है ये आदत
Previous Post

भीषण गर्मी पर वार करेगा ला-नीना, तेज हवाओं संग जल्द दस्तक देगा मानसून, अच्छी बारिश के संकेत

Next Post

गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

Related Posts

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…
सामान्य

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

August 5, 2026
क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…
सामान्य

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…
सामान्य

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…
सामान्य

अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

August 5, 2026
मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…
सामान्य

मुख्यमंत्री साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात…

August 3, 2026
दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…
सामान्य

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय…

August 3, 2026
Next Post
गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

गर्मी में चेहरे को चमकाएगा दूध, इन 4 तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

August 5, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…

August 5, 2026
क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

August 5, 2026
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…

August 5, 2026
इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…
सामान्य

इन 7 सालो में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का ये बड़ा संदेश…

by NBTV24
August 5, 2026
0

नई दिल्ली:– जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 7 साल पूरे हो चुके है। इन 7 सालों...

Read more
साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना…

विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, इन फैसलो पर लग सकती है मुहर…

August 5, 2026
क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

क्या आपने कभी सोचा है आसमान आखिर नीला ही क्यों दिखाई देता है, जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक रहस्य…

August 5, 2026
इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

इन 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आखिर क्यों बदला मौसम का मिजाज…

August 5, 2026
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें ये नया नियम…

August 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com