• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

राष्ट्र सर्वोपरि की संस्कृति विकसित करने का इस नेता ने किया आह्वान…

NBTV24 by NBTV24
November 28, 2023
in आज, छत्तीसगढ़, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र सर्वोपरि की संस्कृति विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा है कि महिला आरक्षण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। श्री धनखड़ ने सोमवार को‌ श्रीमद राजचंद्र जयंती-‘आत्मकल्याण दिवस’ पर अयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में ऐसा वातावरण और ऐसी संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है जिसमें सभी लोग राष्ट्र को सर्वोपरि रखें।

उन्होंने कहा, हमें भारतीयता में विश्वास करना चाहिए और भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए। हमें हमारी ऐतिहासिक उपलब्धियां पर गर्व करना चाहिए। हमने जिस चीज का सपना नहीं देखा था, कभी कल्पना नहीं की थी आज वह सब जमीनी हकीकत है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने श्रीमद राजचंद्र जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। श्री धनखड़ ने कहा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे और इस शताब्दी के युग पुरुष नरेंद्र मोदी हैं, महात्मा गांधी ने सत्याग्रह एवं अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया था तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को उस रास्ते पर लाए हैं जिस रास्ते पर हम सदियों से देश को देखना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि इन दोनों महानुभावों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक समानता है तथा वह समानता यह है कि ये दोनों ही लोग श्री राजचंद्र जी का हृदय से सम्मान करते हैं। राजचंद्र जी जितना महत्वपूर्ण व्यक्तित्व इतिहास में मिलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से महापुरुषों की जननी रहा है। भारत विश्व संस्कृति का केंद्र है। भारत की सभ्यता 5000 वर्षों से भी प्राचीन है। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारी ताकत हमारा आध्यात्मिक ज्ञान और संस्कृतिक है। दुनिया के महान देशों के लोग शांति की खोज में हमारे देश में आते हैं। भारत सदियों से संस्कृति और सभ्यतागत लोकाचार का केंद्रबिंदु रहा है। उन्होंने कहा पृथ्वी सिर्फ मनुष्य मात्र के लिए नहीं है। यह धरा सभी प्राणियों के लिए है। वसुधैव कुटुंबकम का धेय वाक्य एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य इसे आत्मसात करता है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा उन्हें उनका अधिकार मिलेगा। श्री धनखड़ ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि देश में बदलाव शिक्षा समानता और अच्छे व्यवहार से आता है। उन्होने कहा कि यदि सड़क पर हमारा आचरण कानून के अनुरूप होगा तो दुनिया देखेगी कि भारत बदल गया है।

उन्होंने कहा जो लोकतंत्र के मंदिर बहस, चर्चा और विचार विमर्श की परंपराओं से फलने फूलने चाहिए लेकिन वहां शोर-शराबा और व्यवधान होता है। उपराष्ट्रपति ने संविधान सभा का जिक्र करते हुए कहा, जब संविधान का निर्माण हुआ संविधान सभा में तीन साल तक बहस चली, चर्चा हुई वहां बहुत से विभाजनकारी मुद्दे थे लेकिन किसी भी प्रकार का शोर-शराबा नहीं हुआ, हंगामा नहीं हुआ कोई वेल में नहीं आया, किसी ने प्लेकार्ड नहीं दिखाए।

उन्होने कहा कि जब देश या कोई व्यक्ति बहुत आगे जाता है तो कुछ लोग खिलाफ में उतर आते हैं, कुछ शक्तियां हमारे देश के विकास को रोकते हैं, कुछ शक्तियां हमारे देश के विकास को सहन नहीं कर पा रही हैं। जब भी देश में कोई अच्छा काम होता है वह एक दूसरे ही ‘मोड’ में चले जाते हैं।‌ उन्होंने कहा कि देश को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday news
Previous Post

दिल्ली में बारिश के बाद भी प्रदूषण में कोई बदलाव नहीं , एक्युएल 400 के पार, पढ़े पूरी खबर….

Next Post

चुनाव परिणाम से पहले यह मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते कहा- जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा…

Next Post

चुनाव परिणाम से पहले यह मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते कहा- जब पिटारा खुलेगा तो किसानों का भविष्य चमकेगा…

Recent News

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

October 29, 2025
सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…

सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…

October 29, 2025
किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, इस फसल पर 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान,…

किसानों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, इस फसल पर 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान,…

October 29, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, सरगुजा और रायपुर जिले के दाैरे पर…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, सरगुजा और रायपुर जिले के दाैरे पर…

October 29, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

छठ खत्म होते ही अपने असली रंग में आया सोना, फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए एक तोला सोने का ताजा भाव, देखें लिस्ट…

October 29, 2025
सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…

सीएम विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन संवाद’ में किया खुलासा, जिलों के इन नवाचारों पर हुई चर्चा…

October 29, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com