कोरबा:- कोरबा ब्लॉक के देवपहरी पंचायत के अंतर्गत ग्राम डिडासराई में लगभग 3 वर्ष से निरन्तर चली आ रही गांव के मुख्य देवता ठाकुर देव का पूजा पाठ , जो प्रति गुरुवार को सायं काल में पुरे गांव के महिला पुरुष ठाकुर देव स्थल पर आकर सामूहिक पूजा पाठ आरती कर पूरे गांव देश धर्म समाज के रक्षा हो आगे बढ़े इसके कामना करते हैं,जिसमे गायत्री मंत्र हनुमान चालीसा पाठ अन्य संस्कार को सिखाया जाता है,इस धार्मिक आस्था कार्य मे अपना पूरी जिम्मेदारी से तन मन धन से 3 वर्ष गांव हित मे अपना कीमती समय दान पर एकल विद्यालय
डिडासराई ग्राम प्रमुख जगदेव सिंह राठिया जो वर्तमान में निर्विरोध वार्ड पंच भी है ,जिसे एकल अभियान संच देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया ने रामनवमी गमछा और श्रीफल से भेंट सम्मान कर आभार जताया तथा ऐसी ही निरन्तर समाज हित मे सहयोग के लिए अग्राह किया ,इस अवसर पर प्रसाद व्यवस्था करने वाले हंसवाहनी स्व सहायता समूह के सदस्य और ठाकुर देव समिती के सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।
रिपोर्टर
कृष्णा दास महंत
कोरबा