भोपाल:- मध्य प्रदेश का आज 68वां स्थापना दिवस है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। वहीं, 1 नवंबर 2000 को इससे अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया। बुधवार को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बता दें कि आज प्रदेशभर में राज्य के स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय स्थित पार्क में राज्य स्तरीय कार्यकमों का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। वंदे मातरम और जन गण मन का गायन होगा। मध्यप्रदेश गान का भी सामूहिक गायन होगा। आदर्श आचार संहिता के चलते सादगी पूर्ण आयोजन होगा।











