• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

आज का मौसम इन राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…

NBTV24 by NBTV24
April 22, 2026
in सामान्य
0
आज का मौसम इन राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। जिन राज्यों में मौसम बिगड़ने का अंदेशा है, वहां के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वोत्तर के इन राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में 22 से 25 अप्रैल के बीच तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तक हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आपके राज्ये में कैसा रहेगा मौसम, जानें
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (22 से 24 अप्रैल): एनसीआर के लोगों के लिए मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां मार्च में फरवरी जैसी हल्की ठंडक का एहसास हुआ था, वहीं अब अप्रैल के आखिरी सप्ताह में ही मई-जून जैसी भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगातार हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 22 और 23 अप्रैल को तापमान बढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। 24 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों दोपहर और शाम दोनों समय हीट वेव की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है। हालांकि 25 और 26 अप्रैल को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (22 से 23 अप्रैल): उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झुलसाने वाली धूप और लू का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक हरदोई, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, चुर्क, बहराईच, प्रयागराज, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसत गंज, गाजीपुर, झांसी, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (22 से 24 अप्रैल): बिहार में 22 से 24 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण (उत्तर-पश्चिम बिहार), मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और समस्तीपुर (उत्तर-मध्य बिहार), तथा पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया (दक्षिण बिहार) जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। साथ ही, अधिक नमी के कारण ‘फील्स लाइक’ तापमान और भी ज्यादा महसूस होगा, जिससे लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कक्षा 5 तक के सभी छात्रों (प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की पढ़ाई सुबह से लेकर अधिकतम 11:30 बजे तक ही संचालित की जाएगी। वहीं, कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए कक्षाएं दोपहर 12:30 बजे तक ही चलेंगी।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (22 से 23 अप्रैल): राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक कल (23 अप्रैल) से कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजधानी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में ऊष्ण लहर (हीट वेव) चलने का ‘येलो अलर्ट’ है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। जबकि मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। IMD के अनुसार, औली में कल तापमान 28 ग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि देहरादून में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलता रहेगा। अगले 3 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 25 और 26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी शिमला में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

असम में आज कैसा रहेगा मौसम
असम (22 अप्रैल): असम में भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश और आंधी चलने की संभावना है। आज भी राज्य में बारिश का क्रम जारी रह सकता है। सभी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। असम के कई हिस्सों में आए भारी तूफान के दौरान कामरूप जिले में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी भी सामने आई है। बिहू सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आई भारी बारिश के चलते युवक अन्य लोगों के साथ एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए था। पेड़ की एक शाखा टूटकर युवक पर गिर गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। भारी तूफान, तेज बारिश और हवाओं ने राज्य के गोलपारा तथा बोंगाईगांव जैसे कई हिस्सों को प्रभावित किया है।
पंजाब-हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, लू धीरे-धीरे पूर्वी भारत और उससे सटे मध्य भारत की ओर फैलेगी। देश के कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि IMD ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में 22 से 24 अप्रैल के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है।
तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु (22 से 23 अप्रैल): तमिलनाडु के आंतरिक जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्मी बढ़ सकती है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि कुछ जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है। चेन्नई में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही उच्च आर्द्रता का स्तर भी रहेगा, जिससे निवासियों के लिए स्थितियां असहज हो जाएंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों तक पश्चिमी घाट के कुछ जिलों, दक्षिणी तटीय क्षेत्रों और डेल्टा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। कुछ अलग-थलग इलाकों में गरज के साथ तूफान आने की भी संभावना है, जिसके तहत 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी गिर सकती है, जिससे मौजूदा गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Tags: Hindi newsIndiathunderstorms likelyToday latest newsToday newsToday's weather: Rain alert issued for these states within 24 hoursछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आस्था का बड़ा महापर्व केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर आसमान से बरसे फूल…

Next Post

अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

Related Posts

इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…
सामान्य

इस रंग के मॉडर्न लुक में दिखी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेलवे ने जारी की पहली झलक…

May 19, 2026
दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…
सामान्य

दुनिया पर मंडराया ये बड़ा खतरा 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी…

May 17, 2026
जनगणना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का ये असर…
लाइफस्टाइल

रसोई बजट पर बड़ा अटैक बादाम ₹1000 पार, सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों को जानकर रह जाएंगे हैरान…

May 17, 2026
मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…
लाइफस्टाइल

मोती के साथइन 5 रत्नों का कॉम्बिनेशन माना जाता है सबसे अशुभ, पहनते ही शुरु होती है बैचेनी…

May 14, 2026
आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…
सामान्य

आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार अमूल – मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, ये नई दरें कल से लागू…

May 14, 2026
सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…
राजनीति

सोना ना खरीदने की अपील पर बोले ओवैसी देशभक्ति की आड़ में देश से ये छिपा रही है मोदी सरकार…

May 12, 2026
Next Post
अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़िए दौरे को लेकर सभी खास बातें…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

by NBTV24
May 19, 2026
0

नई दिल्ली:– जब भी हमें हिचकी आती है, तो कहा जाता है कि कोई हमें बहुत मन से याद कर...

Read more
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

May 19, 2026
रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

May 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com